बक्सर: केसठ पंचायत समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, थाना और बैंक खोलने की उठी मांग

Updated:
विज्ञापन

फोटो केसठ पंचायत समिति की बैठक में शामिल अधिकारी व जनप्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

केसठ प्रखंड मुख्यालय में पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें विकास योजनाओं, कृषि और नई सुविधाओं की स्थापना पर विस्तार से चर्चा की गई।

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर जिला के केसठ प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन परिसर में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिंह ने की. बैठक में प्रखंड क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी और क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार नई योजनाओं के चयन पर भी चर्चा हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

16वीं वित्त आयोग से मनरेगा तक योजनाओं की हुई समीक्षा

प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने बताया कि बैठक में अंचल के कार्यों, 16वीं वित्त आयोग, बिजली विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, कृषि विभाग, जीविका और मनरेगा समेत विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी. अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से योजनाओं की प्रगति और क्षेत्र में आ रही समस्याओं की जानकारी ली गयी.

किसानों को ऑर्गेनिक खेती के लिए किया जाएगा जागरूक

बैठक में प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिंह ने कृषि विभाग के निर्देश के तहत ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक करने और इसके फायदे बताने की अपील की. इसके लिए पंचायत स्तर पर किसानों के बीच जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया.

पंचायत सरकार भवन में खुलेगा डाकघर, थाना-बैंक की भी मांग

बैठक में पंचायत सरकार भवन में डाकघर स्थापित करने का निर्णय लिया गया. वहीं प्रखंड क्षेत्र में थाना और व्यवसायिक बैंक की स्थापना की मांग भी सर्वसम्मति से उठायी गयी. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि थाना और बैंक की सुविधा मिलने से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी.

अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

बैठक में अनुपस्थित रहे अधिकारियों को लेकर भी सदस्यों ने नाराजगी जतायी. अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्णय लिया गया. बैठक में उप प्रमुख अमरेंद्र कुमार, पंचायत समिति सदस्य भाई असलम, मंजु कुमारी, मनरेगा पीओ गौरव कुमार समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन