बक्सर: दसियांव में धूमधाम से मना मां काली मंदिर का स्थापना दिवस, अखंड हरिकीर्तन में झूमे श्रद्धालु
फोटो दसियांव में हरि कीर्तन करते लोग | Prabhat Khabar Network
दसियांव गांव में मां काली मंदिर का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान 24 घंटे अखंड हरि कीर्तन और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
Buxar News : बक्सर जिला के केसठ प्रखंड के दसियांव गांव स्थित मां काली मंदिर परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया. ग्रामीणों के तत्वावधान में आयोजित समारोह की शुरुआत गुरुवार से हुई थी. इस दौरान 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया.
आपके शहर में
वैदिक मंत्रोच्चारण और आरती के साथ अखंड हरिकीर्तन का समापन
अखंड हरिकीर्तन का समापन शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन और आरती के साथ हुआ. इस दौरान मां काली के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा. विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां काली की पूजा-अर्चना की गयी. कीर्तन और मंत्रोच्चारण से पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा.
भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
अखंड हरिकीर्तन के दौरान स्थानीय कीर्तन मंडली ने भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी. वहीं विपुल व्यास ने मां काली के भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. भक्तों ने पूरे उत्साह के साथ धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया.
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
ग्रामीणों ने बताया कि मां काली मंदिर का स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष श्रावण शुक्ल नवमी को मनाया जाता है. इस अवसर पर आयोजित कीर्तन में स्थानीय गांव की कीर्तन मंडली ने हिस्सा लिया. समारोह के दौरान सैकड़ों भक्तों और श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया तथा अपने परिवार और समाज की सुख-शांति एवं मंगलकामना की. आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए