बक्सर: डुमरांव अस्पताल पहुंचीं DM साहिला, औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल; स्वास्थ्य प्रबंधक से मांगा स्पष्टीकरण

Updated:
विज्ञापन

अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण करती डीएम साहिला | Prabhat Khabar Network

बक्सर डीएम साहिला ने रात 10 बजे डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अव्यवस्था मिलने पर स्वास्थ्य प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा और सुधार के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Buxar News : जिला पदाधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात करीब 10 बजे अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक निरीक्षण किया. जिलाधिकारी के अचानक अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया. उन्होंने अस्पताल की चिकित्सकीय व्यवस्था, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, एम्बुलेंस सेवा तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

दवाओं की उपलब्धता का होगा डिजिटल डिस्प्ले

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की जानकारी मरीजों और उनके परिजनों को आसानी से मिल सके, इसके लिए दवाओं की उपलब्धता का डिजिटल डिस्प्ले सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. अस्पताल के प्रवेश द्वार पर पर्याप्त संख्या में स्ट्रेचर उपलब्ध रखने को कहा गया.

मरीजों की मदद के लिए शुरू होगा ‘आई हेल्प यू’ काउंटर

डीएम ने अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की सहायता के लिए प्रवेश द्वार पर ‘आई हेल्प यू’ सहायता काउंटर संचालित करने का निर्देश दिया. इसका उद्देश्य अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को जरूरी जानकारी और सुविधाओं तक पहुंचने में मदद करना है.

लापरवाही मिली तो स्वास्थ्य प्रबंधक से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में अपेक्षित स्तर की कार्यप्रणाली नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार सुनिश्चित करने को कहा.

ड्यूटी रोस्टर से लेकर पेयजल और शौचालय तक दुरुस्त करने का निर्देश

जिलाधिकारी ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का ड्यूटी रोस्टर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने को कहा. साथ ही आरओ पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त रखने, शौचालयों की नियमित साफ-सफाई और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने तथा मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया.

पीकू सुविधा जल्द शुरू करने पर जोर

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में पीकू (PICU) सुविधा जल्द शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि गंभीर और जरूरतमंद बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पीकू सेवा का सुचारु संचालन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए.

मरीजों की सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अस्पताल प्रशासन को स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता, एम्बुलेंस सेवा, पेयजल, शौचालय और मरीजों की अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. साथ ही व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने को कहा.

अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण करती डीएम साहिला   | Prabhat Khabar Network
अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण करती डीएम साहिला | Prabhat Khabar Network
अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण करती डीएम साहिला   | Prabhat Khabar Network
अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण करती डीएम साहिला | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन