बक्सर में जर्जर सड़क और नाला निर्माण की मांग को लेकर पानी भरे गड्ढे में बैठी कांग्रेस, एक महीने का अल्टीमेटम

Updated:
विज्ञापन

ब्रह्मपुर में बदहाल सड़क पर कांग्रेस का अनोखा विरोध | Prabhat Khabar Network

Buxar News : ब्रह्मपुर में जर्जर सड़क और जलभराव से परेशान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गड्ढों में बैठकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. प्रशासन को दी चेतावनी.

विज्ञापन

Buxar News : बीएन हाई स्कूल रोड की जर्जर स्थिति और नाला निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अनूठे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया. सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में जलभराव और प्रशासनिक उपेक्षा से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पानी के बीच बैठकर धरना दिया. प्रखंड अध्यक्ष राजू रंजन वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क के बीच बने पानी भरे गड्ढों में बैठकर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पानी भरे गड्ढों में बैठकर जताया विरोध

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीएन हाई स्कूल रोड की स्थिति लंबे समय से खराब है. सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में जलभराव के कारण राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. इसके बावजूद जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की ओर से समस्या के समाधान के लिए ठोस पहल नहीं की जा रही है.

Also Read : कैमूर में एडिशनल सीओ अनन्या सिंह ने की जांच, जीविका दीदियों की समस्याओं का भी करेंगी समाधान

जलभराव से राहगीरों और स्कूली बच्चों की परेशानी

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मुख्य मार्ग होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस सड़क से गुजरते हैं. सड़क पर जलजमाव और गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. स्कूली बच्चों को भी पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ता है.

एक महीने में काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगले एक महीने के भीतर सड़क निर्माण और नाला निर्माण का काम धरातल पर शुरू नहीं किया गया, तो पार्टी चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी. नेताओं ने कहा कि सड़क और जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग रहे मौजूद

विरोध प्रदर्शन में पप्पू कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार वर्मा, विष्णु शंकर प्रसाद, लाल बाबू शाह, रामनाथ शाह, काशीनाथ वर्मा, विश्वनाथ शाह, गणेश पांडे, गौतम वर्मा और मोनू शाह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे.

Also Read : कोचिंग जा रहे युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा करने का आरोप, वाराणसी में छोड़कर फरार हुए बदमाश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन