बक्सर में बिना कनेक्शन, मीटर बाइपास कर बिजली जला रहे थे लोग, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बिजली चोरी का मामला. सांकेतिक तस्वीर.
सिमरी में बिजली विभाग ने अवैध बिजली उपभोग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बिना मीटर के बिजली जलाने वाले दो लोगों पर FIR दर्ज की गई है और भारी जुर्माना लगाया गया है.
बक्सर बिजली विभाग ने सोमवार को सिमरी गांव में अवैध रूप से बिजली उपभोग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में कुछ लोग बिना वैध कनेक्शन के और मीटर को बाईपास कर बिजली जला रहे हैं.
सूचना के आधार पर कनीय विद्युत अभियंता जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया. टीम ने सिमरी गांव के चिन्हित आवासीय परिसरों में एक-एक कर छापेमारी की. जांच के दौरान दो उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली का उपभोग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया.
जेई जितेन्द्र कुमार ने बताया कि दोनों उपभोक्ता बिना मीटर के सीधे तार जोड़कर बिजली चला रहे थे. मौके पर ही बिजली चोरी का वीडियोग्राफी और पंचनामा किया गया.
इस मामले में कनीय विद्युत अभियंता के बयान पर सिमरी थाने में दोनों आरोपितों के खिलाफ बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. साथ ही विभाग द्वारा दोनों पर हजारों रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है.
विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से बिजली जला रहे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. छापेमारी दल में सुपरवाइजर मनोरंजन मिश्र, अभिषेक पाल, श्रीराम चौधरी, राहुल कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए