बक्सर के खरहना पंचायत में सहयोग शिविर, 33 आवेदन मिले; 19 का मौके पर हुआ निपटारा

Updated:
विज्ञापन

शिविर में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

धनसोई के खरहना पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर जिला के धनसोई प्रखंड के खरहना पंचायत सरकार भवन में बुधवार को 'सबका सम्मान, जीवन आसान' अभियान के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना था. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न विभागों के काउंटरों पर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए.

33 आवेदन प्राप्त, 19 का तत्काल निष्पादन

बीपीआरओ अभिषेक कुमार पाठक ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 33 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 19 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. इसके अलावा पात्र लाभार्थियों के बीच आठ आयुष्मान कार्ड और आठ जॉब कार्ड का भी वितरण किया गया.

डीडीसी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

उप विकास आयुक्त निहारिका छवि ने शिविर का निरीक्षण कर सभी विभागीय काउंटरों का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह अभियान पूरे बिहार में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग पोर्टल और हेल्पलाइन के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराने की अपील की.

कई विभागों के काउंटर पर मिली सेवाएं

शिविर में जीविका, मनरेगा, ग्रामीण आवास योजना, पंचायती राज, सामाजिक सुरक्षा, श्रम, आपूर्ति, कृषि, पशुपालन, उद्यान, आंगनबाड़ी, सहकारिता, शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य और राजस्व विभाग सहित कई विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए गए. ग्रामीणों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से सीधे संवाद कर अपनी समस्याएं रखीं.

स्थानीय स्तर पर समाधान पर जोर

प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना और उनकी समस्याओं का पंचायत स्तर पर ही समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने सभी विभागीय कर्मियों को प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया.

शिविर में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अभिषेक कुमार पाठक, मुखिया जगलाल चौधरी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी, ऑपरेटर तथा पंचायत के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.


विज्ञापन
मृत्युंजय सिंह

लेखक के बारे में

By मृत्युंजय सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन