ट्रैकशिफ्ट इनोवेशन चैलेंज में बक्सर के प्रतीक राय की टीम ‘सिनैप्स’ बनी उपविजेता
विजेताओं की तस्वीर
Buxar News : बक्सर के होनहार प्रतीक राय ने ट्रैकशिफ्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 में उपविजेता बनकर शहर का नाम रोशन किया है. प्लाक्षा विश्वविद्यालय में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उनकी टीम 'सिनैप्स' ने देशभर की 3600 टीमों को पछाड़ा.
Buxar News : बक्सर के सिविल लाइन निवासी प्रतीक राय ने ट्रैकशिफ्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 में शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है. प्लाक्षा विश्वविद्यालय, मोहाली में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतीक की टीम ‘सिनैप्स’ ने उपविजेता का स्थान हासिल किया. प्रतियोगिता में देशभर से करीब 3600 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें विभिन्न चरणों के बाद 80 टीमों का चयन किया गया था.
तकनीकी क्षमता और रचनात्मक सोच से बनाई पहचान
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच टीम ‘सिनैप्स’ ने अपनी तकनीकी क्षमता और रचनात्मक सोच का बेहतर प्रदर्शन किया. टीम का नेतृत्व दिशत घुगे ने किया. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को मोटरस्पोर्ट्स इंजीनियरिंग और तकनीक से जुड़े नवाचार प्रस्तुत करने का अवसर मिला.
टीजीआर हास एफ1 टीम समेत कई संस्थाओं का सहयोग
ट्रैकशिफ्ट इनोवेशन चैलेंज का आयोजन टीजीआर हास एफ1 टीम, एमफैसिस और हैककल्चर के सहयोग से किया गया. प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी नवाचार और मोटरस्पोर्ट्स इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना था.
Also Read : वार्ड 16 के परिसीमन को लेकर भ्रम पर पूर्व विधायक ने उठाये सवाल, नगर परिषद से मांगा आधिकारिक स्पष्टीकरण
विजेताओं को ब्रिटेन के एफ1 सुविधा केंद्र की यात्रा का मौका
प्रतियोगिता के विजेताओं को ब्रिटेन के ब्रैनबेरी स्थित टीजीआर हास एफ1 सुविधा केंद्र की पूरी तरह प्रायोजित यात्रा करायी जाएगी. प्रतियोगिता में देशभर से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी रही, जिसके कारण टीम ‘सिनैप्स’ की उपविजेता उपलब्धि को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रहते हैं प्रतीक
प्रतीक राय वर्तमान में महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रहते हैं. उनके पिता राजीव राय रेलवे अधिकारी हैं, जबकि माता बीना राय गृहिणी हैं. बचपन से ही मेधावी रहे प्रतीक विभिन्न प्रतियोगिताओं में 10 से अधिक बार प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल कर चुके हैं.
प्रतीक की सफलता से परिवार और बक्सरवासियों में खुशी
ट्रैकशिफ्ट इनोवेशन चैलेंज में शानदार प्रदर्शन कर उपविजेता बनने पर प्रतीक के परिवार के साथ बक्सरवासियों में भी खुशी है. लोगों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
Also Read : पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर 17 सितंबर को हर बूथ और घर में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए