Buxar Bulletin: आज सदर अस्पताल में कौन से डॉक्टर बैठेंगे? जानें शहर के कार्यक्रम और मंदिरों में आरती का समय

Updated:
विज्ञापन
बक्सर सदर अस्पताल

बक्सर सदर अस्पताल

BUXAR NEWS: बक्सर सदर अस्पताल में आज गुरुवार को सामान्य, सर्जरी और ऑर्थो समेत विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे. इसके साथ ही, आज समाहरणालय में लोक शिकायत की सुनवाई होगी और शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी. पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट.

विज्ञापन

BUXAR NEWS: जिले के निवासियों के लिए आज गुरुवार का दिन स्वास्थ्य, प्रशासन और धार्मिक गतिविधियों के लिहाज से काफी व्यस्त रहने वाला है. यदि आप आज सदर अस्पताल जाने वाले हैं या शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो नीचे दी गई विस्तृत जानकारी आपके काम आ सकती है.

सदर अस्पताल बक्सर: डॉक्टर ड्यूटी चार्ट (OPD)

समय- सुबह 09:00 से दोपहर 02:00 बजे और शाम 04:00 से 06:00 बजे तक

ओपीडी विभागचिकित्सक का नाम
सामान्य (General) ओपीडीडॉ. अशोक पासवान
सर्जरी ओपीडीडॉ. संजय सिंह
ऑर्थो (हड्डी) ओपीडीडॉ. अंकित कुमार
आयुष ओपीडीडॉ. अमित
MCD ओपीडीडॉ. अमलेश कुमार

आपातकालीन (Emergency) सेवा – 24×7

  • सुबह (09:00 AM से 02:00 PM): डॉ. इरफ़ान और डॉ. संजय सिंह
  • शाम (03:00 PM से 09:00 PM): डॉ. सौरव राय
  • रात (09:00 PM से 09:00 AM): डॉ. संजय पासवान

पोस्ट मॉर्टम ड्यूटी: डॉ. विंध्याचल (24 घंटे उपलब्ध)

आज के प्रमुख प्रशासनिक कार्यक्रम

  • जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा आज सुबह 11:00 बजे कोषागार कार्यालय का निरीक्षण किया जाएगा.
  • समाहरणालय में आज शाम 04:00 बजे लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई होगी.

आज का दर्शन: बक्सर के प्रमुख मंदिरों का समय

नाथ बाबा मंदिर, बक्सर

  • मंदिर खुलना व प्रातः आरती: सुबह 04:00 बजे
  • विश्राम काल (पट बंद): दोपहर 12:00 से शाम 03:00 बजे तक
  • संध्या आरती व प्रसाद: शाम 07:30 बजे
  • मंदिर बंद: रात 08:30 बजे

रामेश्वर नाथ मंदिर (रामरेखा घाट)

  • मंदिर खुलना व मंगला आरती: सुबह 04:00 बजे
  • विश्राम काल (पट बंद): दोपहर 12:00 से शाम 04:00 बजे तक
  • शयन आरती व भोग: शाम 07:30 बजे

नौलखा मंदिर, बक्सर

  • मंदिर खुलना: सुबह 05:30 बजे | मंगला आरती: सुबह 06:00 बजे
  • राजभोग: सुबह 11:30 बजे
  • विश्राम काल (पट बंद): दोपहर 12:00 से शाम 03:00 बजे तक
  • संध्या आरती: शाम 05:00 बजे

Also Read:बेगूसराय में एसएलसी के नाम पर बच्चों से वसूली, बछवाड़ा के दादूपुर स्कूल का वीडियो वायरल

विज्ञापन
Aditya Kumar Ravi

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Ravi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन