बक्सर में जूनियर कबड्डी टीम का ट्रायल 15 जुलाई को, राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मिलेगा सुनहरा मौका

Author Santosh Kant|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

बक्सर जिले के उभरते कबड्डी खिलाड़ियों के लिए 52वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के चयन हेतु 15 जुलाई को विशेष ट्रायल आयोजित किया जा रहा है. कांट गांव के खेल मैदान में होने वाले इस ट्रायल से खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सपना साकार कर सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Junior Kabaddi Selection 2026 : बक्सर जिले के उभरते कबड्डी खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर है. 52वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए बक्सर जिला टीम के चयन हेतु 15 जुलाई को विशेष ट्रायल आयोजित किया जाएगा. चयनित खिलाड़ियों को पहले जोनल मुकाबले और फिर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बिहार टीम में जगह बनाकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता तक पहुंच सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Buxar Junior Kabaddi Trial: कांट गांव के खेल मैदान पर होगा ट्रायल

बक्सर जिला कबड्डी संघ की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी देवी ने बताया कि चयन प्रतियोगिता 15 जुलाई को सुबह 11 बजे से ब्रह्मपुर प्रखंड के मिडिल स्कूल, कांट गांव के खेल मैदान में आयोजित होगी. ट्रायल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जिले के खिलाड़ियों से समय पर पहुंचने की अपील की गई है.

Buxar News : सिर्फ बक्सर के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

चयन प्रक्रिया में केवल बक्सर जिले के मूल निवासी खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे. ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ी का जन्म 4 नवंबर 2006 के बाद होना अनिवार्य है. निर्धारित आयु सीमा पूरी करने वाले खिलाड़ी ही चयन प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे.

ये दस्तावेज साथ लाना होगा जरूरी

ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया का रजिस्ट्रेशन कार्ड, उसकी मूल प्रति और छायाप्रति साथ लानी होगी. आवश्यक दस्तावेज नहीं होने पर खिलाड़ियों को ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा.

बक्सर, भोजपुर, रोहतास और कैमूर के बीच होगा जोन मुकाबला

ट्रायल के बाद बक्सर जिले की टीम का गठन किया जाएगा. इसके बाद जोन स्तर की प्रतियोगिता में बक्सर, भोजपुर, रोहतास और कैमूर की टीमें आमने-सामने होंगी. फाइनल में पहुंचने वाली विजेता और उपविजेता दोनों टीमें सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करेंगी.

पटना में होगा राज्य स्तरीय मुकाबला

बिहार राज्य कबड्डी संघ ने पूरे राज्य को आठ जोन में बांटा है. प्रत्येक जोन से दो-दो टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहुंचेंगी. 6 से 8 अगस्त 2026 तक पटना में होने वाली 52वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी.

राष्ट्रीय टीम में चयन का मिलेगा अवसर

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बिहार जूनियर बालक कबड्डी टीम का चयन किया जाएगा. यही टीम 1 से 4 नवंबर 2026 तक पटना में आयोजित होने वाली 52वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी.

बक्सर जिला कबड्डी संघ ने जिले के सभी स्कूलों, क्लबों और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों से अपील की है कि वे 15 जुलाई को कांट गांव पहुंचकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं.

Also Read : बक्सर: रामपुर में श्रीराम महोत्सव, पंडित मधुसूदन जी महाराज ने सुनाई अहिल्या उद्धार और विश्वामित्र यज्ञ रक्षा की कथा



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन