बक्सर की आध्यात्मिक धरोहर को मिलेगा वैश्विक मंच, लाइट एंड साउंड शो के शुभारंभ से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Bihar News: बक्सर के रामरेखा घाट स्थित रामायण सेंटर में भव्य लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण किया गया. पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि यह परियोजना बक्सर की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम साबित होगी.
Bihar News:(मृत्युंजय सिंह) बक्सर की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक धरती पर शनिवार को एक नई सांस्कृतिक पहल की शुरुआत हुई. रामरेखा घाट स्थित रामायण सेंटर के बाबा विश्वामित्र मंडपम में भव्य लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया. इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि वर्ष 2023 में जिस परियोजना का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया था, वह अब मूर्त रूप ले चुकी है. उन्होंने इसे संकल्प से सिद्धि की यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया.
बक्सर की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगी नई पहचान
अश्विनी चौबे ने कहा कि यह केवल एक सांस्कृतिक परियोजना नहीं है, बल्कि भगवान श्रीराम की प्रथम कर्मभूमि बक्सर की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को विश्व स्तर पर स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है. उन्होंने कहा कि लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को प्रभु श्रीराम के आदर्शों, सनातन संस्कृति और भारतीय सभ्यता की गौरवशाली परंपराओं से परिचित कराया जाएगा। इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.
भगवान वामन मंदिर के विकास पर भी जोर
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्षों से उपेक्षित भगवान वामन मंदिर की मुक्ति और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर दर्शन-पूजन व्यवस्था को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस दिशा में की गई घोषणाएं बक्सर के लोगों के लिए गर्व और खुशी की बात हैं.
सिद्धाश्रम के पुनर्निर्माण की योजनाओं पर काम जारी
अश्विनी चौबे ने बताया कि संत-महात्माओं के आशीर्वाद और जनसहयोग से सिद्धाश्रम के पुनर्निर्माण की दिशा में कई योजनाओं पर कार्य चल रहा है. इनमें वेदशाला, विज्ञान केंद्र, वाचनालय, वैदिक यज्ञशाला और भगवान श्रीराम की विशाल प्रतिमा निर्माण जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं शामिल हैं. उन्होंने कहा कि ‘श्रीराम कर्मभूमि न्यास’ के माध्यम से बक्सर को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित करने का संकल्प लगातार आगे बढ़ रहा है.
बक्सर बनेगा सनातन संस्कृति का वैश्विक केंद्र
अपने संबोधन के अंत में अश्विनी चौबे ने बक्सरवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है. आने वाले समय में बक्सर सनातन संस्कृति, रामायण परंपरा और भारतीय आध्यात्मिक चेतना के वैश्विक केंद्र के रूप में नई पहचान बनाएगा.
Also Read:सासाराम में 55 करोड़ का मॉडल अस्पताल तैयार, उद्घाटन के 9 महीने बाद भी ठप स्वास्थ्य सेवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Ragini Sharma
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










