बक्सर के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक गोपाल राय को मिला ‘भारत गौरव सम्मान’, उत्तराखंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

फोटो- राज्यपाल से सम्मान पाते भोजपुरी गायक गोपाल राय कोर्ट | Prabhat Khabar Network

भोजपुरी गायक गोपाल राय को देहरादून में भारत गौरव सम्मान से नवाजा गया। उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया।

विज्ञापन

Bhojpuri Singer Gopal Rai : भोजपुरी कला और संगीत के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले लोकप्रिय गायक गोपाल राय को प्रतिष्ठित भारत गौरव सम्मान से नवाजा गया है. भारत गौरव फाउंडेशन की ओर से देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उन्हें सम्मान प्रदान किया. सम्मान मिलने के बाद गोपाल राय के प्रशंसकों और भोजपुरी समाज में खुशी की लहर है.

आपके शहर में

विज्ञापन

भोजपुरी भाषा और संस्कृति के संरक्षण में योगदान की सराहना

समारोह के दौरान राज्यपाल ने भोजपुरी भाषा, लोककला और संस्कृति के संरक्षण तथा उसे व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने में गोपाल राय के योगदान की सराहना की. उन्होंने कहा कि लोकभाषा और लोकसंस्कृति को जीवंत रखने में कलाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. गोपाल राय लंबे समय से भोजपुरी लोकगीतों के माध्यम से ग्रामीण जीवन, परंपरा और संस्कृति को लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं.

सम्मान से बढ़ी जिम्मेदारी : गोपाल राय

भारत गौरव सम्मान मिलने के बाद गोपाल राय ने इसे अपने लिए बेहद गौरवपूर्ण क्षण बताया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए सिर्फ उपलब्धि नहीं, बल्कि भोजपुरी भाषा और संस्कृति के लिए काम करने की जिम्मेदारी को और बढ़ाने वाला है. उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय परिवार, प्रशंसकों और सहयोगियों को दिया.

पारंपरिक भोजपुरी की पहचान बचाने में अहम भूमिका

गोपाल राय लंबे समय से भोजपुरी लोकगीतों के जरिए बिहार और पूर्वांचल के लोकजीवन को आवाज दे रहे हैं. बदलते दौर में जब पारंपरिक लोकगीतों के सामने कई चुनौतियां हैं, ऐसे समय में भोजपुरी की पारंपरिक शैली और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

भोजपुरी समाज में खुशी की लहर

गोपाल राय को भारत गौरव सम्मान मिलने की खबर सामने आने के बाद बिहार, उत्तर प्रदेश सहित देश-विदेश में बसे भोजपुरी समाज के लोगों ने उन्हें बधाई दी. सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है. लोगों का कहना है कि यह सम्मान गोपाल राय की व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ भोजपुरी कला, भाषा और संस्कृति के लिए भी गौरव का विषय है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन