बक्सर: चोरी का 48 घंटे में खुलासा कर छाए थानाध्यक्ष चंदन कुमार, SP ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

Author Sujeet Kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नया भोजपुर के थानाध्यक्ष चंदन कुमार को अपराध नियंत्रण और त्वरित अनुसंधान में बेहतर प्रदर्शन के लिए पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने सम्मानित किया है. उन्होंने एक विद्यालय में हुई चोरी की घटना का सफल उद्भेदन किया था.

विज्ञापन

Buxar News : अपराध नियंत्रण और त्वरित अनुसंधान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार को पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने सम्मानित किया है. नया भोजपुर थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में हुई चोरी की घटना का सफल और त्वरित उद्भेदन करने पर एसपी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और एक हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया. पुलिस विभाग ने उनकी कार्यशैली और अनुसंधान क्षमता की सराहना की है.

विज्ञापन

डॉलफिन स्कूल चोरी कांड का किया था सफल खुलासा

कुछ माह पहले नया भोजपुर स्थित डॉलफिन स्कूल में अज्ञात चोरों ने गैस सिलेंडर और बड़ी बैटरी की चोरी कर ली थी. घटना के बाद विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष कुमार सिंह के आवेदन पर नया भोजपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की.

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से आरोपितों तक पहुंची पुलिस

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी में शामिल संदिग्धों की पहचान की. इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने चोरी किए गए गैस सिलेंडर और बैटरी को भी बरामद कर लिया. इस कार्रवाई से पुलिस की कार्यशैली को लेकर क्षेत्र के लोगों में विश्वास बढ़ा है.

एसपी ने पूरी टीम के प्रयासों को बताया सराहनीय

एसपी शुभम आर्य ने थानाध्यक्ष चंदन कुमार की सक्रियता, पेशेवर जांच और त्वरित कार्रवाई की सराहना की. उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास अपराधियों के खिलाफ पुलिस की मजबूत कार्रवाई को दर्शाते हैं और अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा का काम करते हैं.

पहले भी लूट कांड का कर चुके हैं खुलासा

नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार इससे पहले भी कई मामलों में बेहतर पुलिसिंग का उदाहरण पेश कर चुके हैं. बकरा व्यवसायी से छह लाख रुपये की लूट मामले का 48 घंटे के अंदर खुलासा करने पर भी उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था.

पूरी पुलिस टीम को दिया सफलता का श्रेय

सम्मान मिलने के बाद थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि पूरी पुलिस टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है. उन्होंने कहा कि पुलिस आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करती रहेगी और अपराध नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई जारी रखेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन