बैंक जाने से पहले जान लें अपडेट: अगले तीन दिनों तक ठप रहेंगी बैंकिंग सेवाएं, केसठ में हड़ताल से लाखों का कारोबार प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

केसठ में बंद ग्रामीण बैंक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ग्रामीण बैंक की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण केसठ में बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं, जिससे किसानों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

Buxar Banking News: जिले के केसठ प्रखंड मुख्यालय स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के अधिकारी और कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे. ग्रामीण बैंक यूनियन के आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल के कारण शाखा में दिनभर ताला लटका रहा. प्रखंड की एकमात्र बैंक शाखा में कामकाज पूरी तरह बंद रहने से लाखों रुपये का वित्तीय लेनदेन प्रभावित हुआ और क्षेत्र के दूर-दराज गांवों से पहुंचे उपभोक्ताओं को बैरंग वापस लौटना पड़ा.

विज्ञापन

लाखों का लेन-देन ठप उपभोक्ता निराश लौटे

शाखा प्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि केंद्रीय यूनियन के निर्देश पर विभिन्न मांगों के समर्थन में सभी अधिकारी व कर्मी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे. शुक्रवार को किसी भी तरह का जमा-निकासी या बैंकिंग कार्य नहीं हो सका. कृषि बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण खाद-बीज की खरीदारी और दैनिक व्यापार के लिए बैंक पहुंचे किसानों व छोटे व्यवसायियों को नकदी संकट का सामना करना पड़ा.

लगातार तीन दिन बंद रहेगा बैंक

शुक्रवार को हड़ताल के बाद अब अगले दो दिन भी बैंक बंद रहेगा. शनिवार को माह का दूसरा शनिवार होने के कारण आधिकारिक अवकाश रहेगा, जबकि रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी. लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से ग्रामीण क्षेत्रों में नकदी संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है. शाखा प्रबंधक के अनुसार अब सोमवार से बैंक का नियमित कामकाज दोबारा शुरू हो सकेगा.

Also Read: आचार्य अनिल पाण्डेय ने कहा-जीव का परमात्मा से मिलना ही महारस है, राजपुर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भव्य समापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन