बक्सर के डुमरांव का बढ़ा गौरव, बिहार सरकार के अपर महाधिवक्ता बने हाई कोर्ट के वरिष्ठ वकील बिंध्याचल राय
विंध्याचल राय की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता बिंध्याचल राय को बिहार का अपर महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है.
Patna High Court Senior Advocate : पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं विधि क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखने वाले बिंध्याचल राय को बिहार सरकार का अपर महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है. इसके बाद बक्सर और डुमरांव क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए बधाई दी है.
बक्सर की अन्य खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें.
विधिक दक्षता का मिलेगा लाभ - भाजयुमो नेता
भाजपा युवा मोर्चा बिहार प्रदेश के प्रदेश सह संयोजक एवं पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता दीपक यादव ने विंध्याचल राय को बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति उनकी दीर्घकालीन विधिक साधना, विद्वता, अनुभव और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान है. उनका व्यापक अनुभव बिहार सरकार के विधिक पक्ष को मजबूती प्रदान करेगा.
दीपक यादव ने कहा कि अपर महाधिवक्ता का दायित्व संविधान, कानून और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. उन्हें विश्वास है कि श्री राय अपनी कानूनी दक्षता और स्पष्ट दृष्टिकोण से इस दायित्व का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जतायी खुशी
उन्होंने कहा कि श्री राय उनके लिए वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ आदरणीय अभिभावक और बड़े भाई के समान हैं. उनकी नियुक्ति से युवाओं में भी उत्साह है. बधाई देने वालों में सुमन श्रीवास्तव, इंद्र प्रताप सिंह उर्फ चुन्नू सिंह, सुनील सिद्धार्थ, अजय प्रताप सिंह, निहार रंजन वर्मा, शक्ति राय, संटू मित्रा, अभिषेक रंजन, राहुल प्रताप और रोहित सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए