हेठुआ गांव में बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज का 15वां पूजनोत्सव धूमधाम से संपन्न
बाबा गणिनाथ की पूजा करते लोग | Prabhat Khabar Network
Buxar News : हेठुआ गांव में बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज का 15वां पूजनोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बाबा के दरबार में सुख-समृद्धि की कामना की. समारोह में भव्य शोभायात्रा, विशेष पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया.
Buxar News : राजपुर प्रखंड क्षेत्र के हेठुआ गांव में बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज का 15वां पूजनोत्सव समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर मद्धेशिया हलवाई समाज सहित विभिन्न वर्गों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.
जयघोष के साथ गांव में निकली भव्य शोभायात्रा
समारोह की शुरुआत भव्य शोभायात्रा के साथ हुई. हाथों में झंडा-पताका लिये सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जयघोष करते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया. शोभायात्रा के दौरान आसपास का पूरा इलाका भक्तिमय हो गया.
Also Read : बक्सर में घर से लापता पांच वर्षीय बच्चे का गड्ढे से मिला शव, डूबने से मौत की आशंका, जांच जारी
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ विशेष पूजन
शोभायात्रा के बाद मंदिर परिसर में विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बाबा गणिनाथ जी महाराज का विशेष पूजन-अर्चन किया गया. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया.
सच्चे मन से मांगी गयी मन्नत पूरी होने की है मान्यता
मंदिर के पुजारी विक्रमा साह, पूजा समिति के अध्यक्ष पप्पू साह तथा शंभू साह ने संयुक्त रूप से बताया कि बाबा गणिनाथ जी के प्रति लोगों में अपार श्रद्धा है. ऐसी जनमान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गयी हर मन्नत पूरी होती है.
Also Read : चक्की सीएचसी में सफाई व्यवस्था पर सवाल, पांच कर्मियों के काम करने के बावजूद रजिस्टर में नौ की हाजिरी
भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
पूजा-अर्चना के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण किया. पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्तिभाव का माहौल रहा.
आयोजन की सफलता में समाज के लोगों ने निभायी सक्रिय भूमिका
धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में विकास साह, मुन्ना साह, पहाड़ी साह, झब्बू साह, धनजी साह, विंध्याचल साह, पिंटू साह, अजीत कुमार साहू, गुड्डू साह, चंद्रमा साह, मुना साह, मिठाई साह, सोनू साह, भोला साह, बबलू साह, जितेंद्र साह, राजीव साह, बीरबल साह सहित समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभायी.
Also Read : महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय की शैक्षणिक समस्याओं को लेकर अभाविप ने सांसद सुधाकर सिंह को सौंपा मांगपत्र
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए