खेती की लागत बढ़ने से छोटे किसान परेशान

बक्सर : खेती की लागत में लगातार बढ़ोतरी से छोटे किसान काफी परेशान हैं. मॉनसून ने इस बार भी धोखा दे दिया है, जिससे खेती की लागत कई गुना बढ़ गयी है. लागत में कटौती और अच्छी फसल की आशा में बहुत सारे किसान ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं परंतु सरकारी लुभावने घोषणाओं के बावजूद बैंकों […]
बक्सर : खेती की लागत में लगातार बढ़ोतरी से छोटे किसान काफी परेशान हैं. मॉनसून ने इस बार भी धोखा दे दिया है, जिससे खेती की लागत कई गुना बढ़ गयी है. लागत में कटौती और अच्छी फसल की आशा में बहुत सारे किसान ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं परंतु सरकारी लुभावने घोषणाओं के बावजूद बैंकों से किसानों को ऋण उपलब्ध नहीं हो पाता है.
लिहाजा किसान चाहकर भी खेती के लिए ट्रैक्टर नहीं खरीद पाते हैं. बैंकवाले भी कृषि ऋण उपलब्ध कराने में कतराते हैं, जिससे छोटे किसानों के सामने नियम कानून बाधा बनकर खड़ी हो जाती है. बक्सर जिले में दो एकड़ जमीन के मालिक भी ट्रैक्टर खरीदने को आते हैं मगर बैंक उन्हीं को ऋण प्रदान करता है जिनके पास अपनी कम- से- कम चार एकड़ भूमि हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




