शहर में 24 घंटे बिजली देने का दावा फेल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बक्सर : शहर में 24 घंटा बिजली देने का दावा विद्युत विभाग का पूरी तरह फेल कर गया है. गत कई दिनों से नगर पॉवर सब स्टेशन के स्टेशन फीडर से सुबह 8 बजे से लेकर 9 बजे तक बिजली गुल हो जा रही है. यह सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा. बिजली की अनियमित […]
विज्ञापन
बक्सर : शहर में 24 घंटा बिजली देने का दावा विद्युत विभाग का पूरी तरह फेल कर गया है. गत कई दिनों से नगर पॉवर सब स्टेशन के स्टेशन फीडर से सुबह 8 बजे से लेकर 9 बजे तक बिजली गुल हो जा रही है. यह सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा. बिजली की अनियमित कटौती से लोगों की परेशानियां बढ़ गयी है.
हालांकि इस बाबत विद्युत कार्यपालक अभियंता सन्नी कुमार ने कहा कि शहर में इन दिनों पर्व को लेकर बिजली की खपत बढ़ गयी है. इस कारण पावर ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज उड़ जा रहे हैं इसके कारण बिजली की कटौती की जा रही है. उन्होंने कहा कि स्टेशन फीडर से गत दो दिनों से सुबह में बिजली क्यों कट रही है.
इसकी जानकारी लेते हैं.साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि शहर के अधिकांश गलियों में वायर केबल बिछाया जा रहा है जिस कारण बिजली कटौती का संकट एक सप्ताह तक जारी रहेगा.वहीं विद्युत अधीक्षण अभियंता संजय बेरियो ने कहा कि विद्युत कटौती से पूर्व उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी देनी है. यदि विद्युत कटौती बिना जानकारी दिये काटी जा रही है तो यह गंभीर मामला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










