ePaper

किशोरी ने युवक को नहीं दिया मोबाइल नंबर तो... पढ़े पूरा मामला

Updated at : 26 Oct 2018 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
किशोरी ने युवक को नहीं दिया मोबाइल नंबर तो... पढ़े पूरा मामला

बक्सर : बक्सर जिला के डुमरांव शहर में किशोरी ने जब अपना मोबाइल नंबर देने से इंकार किया तो युवक ने उसकी पिटाई कर दी. पिटाई के दौरान किशोरी जख्मी हो गयी, जिसका इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया. मामला स्थानीय थाना के चौक रोड में गुरुवार को बताया जाता है. जब किशोरी के परिजन […]

विज्ञापन

बक्सर : बक्सर जिला के डुमरांव शहर में किशोरी ने जब अपना मोबाइल नंबर देने से इंकार किया तो युवक ने उसकी पिटाई कर दी. पिटाई के दौरान किशोरी जख्मी हो गयी, जिसका इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया. मामला स्थानीय थाना के चौक रोड में गुरुवार को बताया जाता है. जब किशोरी के परिजन इसकी शिकायत युवक के परिजनों से की तो वे भी आग बबूला हो गये और गाली-गलौज देनी शुरू कर दी. थक-हारकर किशोरी ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर तीन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराया है. पुलिस मामले को दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

बताया जाता है कि चौक रोड निवासी संदीप वर्मा के घर छठ पर्व घूमने किशोरी बनारस से यहां आयी थी. पड़ोसी युवक ने किशोरी से संपर्क बढ़ाने के लिए मोबाइल नंबर की मांग की तो नंबर देने से किशोरी ने इंकार कर दिया. यह बात युवक को नागवार लगी और किशोरी की पिटाई कर दी. इस मामले में किशोरी ने दीपक कुमार, हरेंद्र प्रसाद और गीता देवी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष शिवनारायण राम ने बताया कि पुलिस मामले को दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन