बिहार में 50 प्रतिशत तक बढ़े बिल्डिंग मटेरियल के दाम, सीमेंट व सरिया की कीमतों में फिर बढ़ोतरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2022 7:25 AM
कच्चे माल की कीमतों में लगभग 40 फीसदी तक वृद्धि होने के कारण बिल्डिंग मटेरियल की कीमतें लगातार बढ़ी हैं. फिलहाल इन सामग्रियों के बढ़े दाम को आंका जाये, तो बीते चार माह के मुकाबले अब घर बनाना करीब 50 फीसदी तक महंगा हुआ है.
पटना. ब्रांडेड कंपनियों ने एक सप्ताह में सीमेंट की बोरी पर 25 से 30 रुपये तक बढ़ा दिये हैं. अब सीमेंट की एक बोरी की कीमत 365-375 रुपये तक पहुंच गयी है. कच्चे माल की कीमतों में लगभग 40 फीसदी तक वृद्धि होने के कारण बिल्डिंग मटेरियल की कीमतें लगातार बढ़ी हैं. फिलहाल इन सामग्रियों के बढ़े दाम को आंका जाये, तो बीते चार माह के मुकाबले अब घर बनाना करीब 50 फीसदी तक महंगा हुआ है.
बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ग्रेटर पटना) के चेयरमैन राकेश रंजन ने बताया कि सीमेंट के दाम भी बढ़े हैं. मार्केट में लगभग एक दर्जन सीमेंट कंपनियों के सीमेंट उपलब्ध हैं. हर कंपनियों ने 50 से 70 रुपये प्रति बोरी कीमत फरवरी में ही बढ़ा दी थी. जिस सीमेंट की कीमत फरवरी माह में 275 रुपये प्रति बोरी थी आज की तारीख में इसकी कीमत 340 रुपये हो गयी है. इसके बाद एक बार फिर 25 से 30 रुपये प्रति बोरी की बढ़ोतरी हो गयी है. अब इसकी कीमत 365 रुपये हो गयी है. पटना जिले में हर महीने लगभग दो लाख टन सीमेंट की खपत होती है. रेल के जरिये आने वाले एक रैक में 40 से 60 हजार सीमेंट की बोरियां आती हैं.
सरिया की कीमतें भी दो महीने में 50-52 रुपये किलो से बढ़ कर 80-85 रुपये किलो पहुंच गयी है. ब्रांडेड सरिया एक लाख रुपये टन तक बाजार में मिल रहा है. दीना आयरन कंपनी के प्रमुख संजय भरतिया ने बताया कि दो माह में सरिया की कीमत में 50 फीसदी से अधिक का इजाफा दर्ज किया गया है. जो गैर ब्रांडेड सरिया 50 रुपये किलो था, वह आज की तारीख में 85 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बिक रहा है. एक बार फिर पिछले एक सप्ताह में सरिया की कीमत में 5 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










