बिहार के लाल सुशील को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, BSF में इस पद पर दे रहे हैं सेवा

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 Jan 2025 8:39 AM

विज्ञापन

बीएसएफ़ जवान सुशील की तस्वीर

President Medal: जम्मू में तैनात बीएसएफ के उप कमांडेंट सुशील कुमार उपाध्याय को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) से सम्मानित किया जाएगा. सुशील बिहार के रोहतास जिले के दरिहट क्षेत्र के मौडिहां गांव के रहने वाले हैं.

विज्ञापन

President Medal: जम्मू में तैनात बीएसएफ के उप कमांडेंट सुशील कुमार उपाध्याय को गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) से सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की वजह से मिल रहा है. जिसके कारण वे लगातार उन्नति करते रहे हैं और वर्तमान में उप कमांडेंट के पद पर कार्यरत हैं. सुशील बिहार के रोहतास जिले के दरिहट क्षेत्र के मौडिहां गांव के रहने वाले हैं.

पहले भी मिल चुका है राष्ट्रपति से सम्मान

सुशील कुमार उपाध्याय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सोन बांध उच्चतर विद्यालय इंद्रपुरी से पूरी की है. उसके बाद वे 1987 में बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर अपनी सेवा शुरू की. इससे पहले 2018 में उन्हें सराहनीय कार्य के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेधावी पदक से सम्मानित किया जा चुका है. इस उपलब्धि की खबर से उनके परिवार में खुशी का माहौल है और सभी सदस्य एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस खुशी को साझा कर रहे हैं.

Also Read: गणतंत्र दिवस पर भी ठंड से राहत नहीं, तीन जिलों में कोल्ड डे तो 9 में घने कोहरे का अलर्ट

बिहार के 9 पुलिसकर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार पुलिस के नौ अफसरों को राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा. विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए दिए जा रहे इन पदकों के लिए जिन पुलिसकर्मियों का चयन हुआ है. उनमें अपर पुलिस महानिदेशक कस्सी सुहिता अनुपम और डीएसपी अनिल कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए पुरस्कार दिया जा रहा है. जबकि कमांडेंट हरि मोहन शुक्ला, एसपी संजय कुमार और मनोज कुमार, सब-इंस्पेक्टर जय प्रकाश, सब-इंस्पेक्टर संजीत कुमार, सब-इंस्पेक्टर शशिकांत और एएसआइ अमितेश कुमार उपाध्याय को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन