BSEB: एक बार फिर बढ़ी इंटर एडमिशन के लिए आवेदन तिथि, अब 14 तक कर सकते हैं अप्लाई

अब स्टूडेंट्स 14 जून तक इंटर नामांकन के लिए समिति के ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स ( ओएफएसएसस, www.ofssbihar.in) पोर्टल पर जाकर 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.
पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर एडमिशन के आवेदन की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है. पहले यह तिथि सात जून तक थी. लेकिन अब स्टूडेंट्स 14 जून तक इंटर नामांकन के लिए समिति के ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स ( ओएफएसएसस, www.ofssbihar.in) पोर्टल पर जाकर 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले 17 से 26 मई व एक से सात जून तक ऑनलाइन आवेदन भरा गया था. समिति ने कहा है कि 17 से 26 मई तक की अवधि में कॉमन एप्लिकेशन फॉर्म भरने वाले स्टूडेंट्स आठ से 14 जून तक निर्धारित अवधि में ओएफएसएस पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन फॉर्म की जांच कर लें.
जांच के क्रम में यदि कोई त्रुटि हो, तो वे ओएफएसएस पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर, इमेल आइडी प्राप्त यूजर आइडी व पासवर्ड के माध्यम से पूर्व में भरे गये आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं. समिति ने कहा है कि अब तक आवेदन शुल्क जमा नहीं करने वाले स्टूडेंट्स 14 जून तक शुल्क जमा कर सकते हैं. समिति ने कहा है कि स्टूडेंट्स आवेदन करने से पहले ओएफएसएस वेबसाइट पर जाकर कॉमन प्रॉस्पेक्टस पढ़ें. आवेदन करने में अगर कोई समस्या आ रही है, तो स्टूडेंट्स हेल्पलाइन नंबर 0612-2230009 पर संपर्क कर सकते हैं.
Also Read: बिहार: पूर्वी चंपारण के ढाका में 58 एटीम कार्ड के साथ पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार
इंटर में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को काफी विकल्प मिलेंगे. समिति ने जारी लिस्ट में कहा है कि आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स सब्जेक्ट के लिए 10327 प्लस टू व कॉलेज शामिल हैं. इसके साथ इंटरमीडिएट वोकेशनल कोर्स के तहत 91 प्लस टू व कॉलेज और इंटरमीडिएट स्कूल प्रोवाइडिंग वोकेशनल सब्जेक्ट के लिए 32 संस्थान शामिल हैं. इंटर में एडमिशन के लिए कुल 10450 शिक्षण संस्थान इस बार शामिल हो रहे हैं. इसमें 22,97,320 से अधिक सीटों पर एडमिशन होगा. इंटर में सबसे ज्यादा आर्ट्स में 10,17,692 सीटें उपलब्ध हैं. वहीं, साइंस स्ट्रीम में 9,80,569 और वाणिज्य संकाय में 2,28,797 सीटें एडमिशन के लिए उपलब्ध हैं. स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन करते समय, न्यूनतम 10 अधिकतम 20 शिक्षण संस्थानों का चयन कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




