ePaper

BSEB: मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए 31 दिसंबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन, छात्र इन बातों का रखें खास ख्याल

Updated at : 25 Dec 2022 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
BSEB Bihar Board 10th Result 2024

BSEB Bihar Board 10th Result 2024

BSEB ने मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि बढ़ा दी है. मैट्रिक परीक्षा 2024 (सत्र 2023-24) के स्टूडेंट्स जो अभी नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं, वे अब 31 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

विज्ञापन

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि बढ़ा दी है. मैट्रिक परीक्षा 2024 (सत्र 2023-24) के स्टूडेंट्स जो अभी नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं, वे अब 31 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. इससे पहले रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर तक थी, जिसे समिति ने बढ़ा दिया है.

नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र कराएं पंजीयन

बोर्ड ने राज्य की माध्यमिक स्तर की शिक्षा प्रदान करने वाले सभी कोटि के मान्यता प्राप्त विद्यालयों व प्लस टू विद्यालयों के प्रधान को नौवीं कक्षा में नियमित रूप से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन जल्द-से-जल्द कराने का निर्देश दिया है. यह प्रक्रिया विद्यालय प्रधान द्वारा secondary.biharboardonline.com पर जाकर करायी जायेगी. समिति ने वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन व अनुमति आवेदन पत्र अपलोड कर दिया है.

देना होगा निर्धारित शुल्क

विद्यालय के प्रधान आवेदन पत्र स्टूडेंट्स को देंगे. इसके लिए स्टूडेंट्स को निर्धारित शुल्क भी देना होगा. नियमित कोटि के स्टूडेंट्स को 320 रुपये व स्वतंत्र कोटि के स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन शुल्क 450 रुपये देने होंगे. बोर्ड ने कहा है कि जिन विद्यालयों की मान्यता वापस ले ली गयी है, वैसे विद्यालयों से रजिस्ट्रेशन नहीं भरा जायेगा. इसके साथ अब तक शुल्क जमा नहीं करने वाले स्टूडेंट्स का भी शुल्क 31 दिसंबर तक जमा करवा सकते हैं.

एक मार्च 2024 को 14 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए उम्र

रजिस्ट्रेशन करने वाले स्टूडेंट्स की उम्र एक मार्च 2024 को परीक्षार्थियों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए. रजिस्ट्रेशन के लिए एक मार्च 2010 के बाद की जन्म तिथि के अभ्यर्थी मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए रजिस्टर्ड नहीं किये जायेंगे. रजिस्ट्रेशन तीन माध्यमिक परीक्षा के लिए मान्य रहेगा. बोर्ड ने कहा है कि निर्धारित तिथि के बाद रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जायेगा. रजिस्ट्रेशन कराने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रधान की होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन