बिहार में 29.56 करोड़ रुपये से बदलेगी बीरपुर एयरपोर्ट की तस्वीर, 3 किमी लंबा बनेगा रनवे, सीमांचल इलाके में फायदा

Updated:
विज्ञापन

एयरपोर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

Airport In Bihar: बिहार में कुछ जिलों में पुराने एयरपोर्ट को चालू और कुछ जिलों में नए एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है. इसमें से एक है बीरपुर एयरपोर्ट, जिसके लिए 29 करोड़ 56 लाख 99 हजार रुपये की राशि मंजूरी की गई है. साथ ही इसके लिए 88.83 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा.

विज्ञापन

Airport In Bihar: बिहार में रोड और रेल के बाद अब हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए भी काम किए जा रहे हैं. बिहार कैबिनेट की बैठक में सुपौल जिले के बीरपुर एयरपोर्ट को लेकर खास फैसला लिया गया और 29 करोड़ 56 लाख 99 हजार रुपये की मुआवजा राशि मंजूर की गई. इस रुपये से बीरपुर एयरपोर्ट का विकास किया जाएगा. इससे सीमांचल के लोगों को फायदा हो सकेगा.

जमीन अधिग्रहण के काम में तेजी

जानकारी के मुताबिक, इसका रनवे जो अभी लगभग 1200 मीटर तक का ही है. इसे बढ़ाकर 3 किलोमीटर तक लंबा किया जाएगा. इसके लिए 88.83 एकड़ की जमीन अधिग्रहित की जाएगी. कैबिनेट से रुपये की मंजूरी के बाद जमीन अधिग्रहण के काम में तेजी लाई जाएगी. जमीन मालिकों को एलपीसी के आधार पर राशि दिए जायेंगे.

बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन जगहों पर जमीन की गई चिन्हित

बताया जा रहा है कि स्थाई भू-अर्जन की प्रक्रिया चल रही है. वीरपुर मौजा में 24 एकड़ 87 डिसमिल, पिपराहीनाग में 44 एकड़ 77 डिसमिल और परमानंदपुर में 19 एकड़ 19 डिसमिल जमीन शामिल है. मिली जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया आरएफसीटीएलएआरआर अधिनियम-2013 के तहत जारी है. एक विषेश समूह का गठन भी किया गया था, जिसने सामाजिक प्रभाव आकलन रिपोर्ट का मूल्यांकन किया था और इसे सरकार को सौंपा था. सब कुछ सही रहने पर ही यह मंजूरी दी गई है.

बिहार में जल्द चालू होगा एक और एयरपोर्ट

जानकारी के मुताबिक, बीरपुर एयरपोर्ट के डेवलप होने की बात सम्राट चौधरी ने ही कही थी. ऐसे में अब उनकी तरफ से खास फैसला भी लिया गया है. फिलहाल जमीन के डीमार्केशन की प्रक्रिया होगी. जैसे-जैसे लोग आवेदन देंगे, उसके आधार पर जांच कर एलपीसी बनाकर उनकी राशि का भुगतान कर दिया जाएगा. इस तरह से राज्य में जल्द ही एक और एयरपोर्ट बनकर तैयार होने वाला है. खासकर सीमांचल क्षेत्र में विकास को नई गति मिल सकेगी.

Also Read: बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन