ePaper

Women's Asian Champions Trophy 2024: राजगीर में इस दिन होगा ट्रॉफी गौरव यात्रा के स्वागत में दीपोत्सव, जानें टूर्नामेंट को लेकर न्यू अपडेट

Updated at : 03 Nov 2024 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी कप्तान सलीमा टेटे अपनी टीम के साथ

Women's Asian Champions Trophy 2024: राजगीर के आरआईसीसी परिसर में 10 नवंबर की शाम दीपोत्सव किया जाएगा़. यह आयोजन वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी गौरव यात्रा के स्वागत में होगा, इसकी तैयारी जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है़.

विज्ञापन

Women’s Asian Champions Trophy 2024 राजगीर. प्रकृति और संस्कृति के लिए मसहूर राजगीर के आरआईसीसी परिसर में 10 नवंबर की शाम दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा़. यह आयोजन वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी गौरव यात्रा के स्वागत में किया जायेगा़, इसकी तैयारी जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है़. दीपोत्सव कार्यक्रम के संयोजक एवं बिहारशरीफ नगर निगम के नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा ने यह जानकारी दी है़. उन्होंने बताया कि आरआईसीसी परिसर में करीब 10 हजार दीपक एक साथ जलाये जायेंगे़. भारत के विशाल नक्शा के बीच में ट्रॉफी को प्रदर्शित किया जाएगा़. नक्शा के नीचे विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का लोगों लगाया जाएगा.

महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी गौरव यात्रा इस दिन पहुंचेगी नालंदा

नक्शा पर दीपक जलाया जायेगा़. उन्होंने कहा कि सूबे के 38 जिलों का भ्रमण करने के बाद महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी गौरव यात्रा चार नवंबर को नालंदा पहुंचेगी. यहां पहुंचने पर विश्व धरोहर प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष में ट्रॉफी गौरव यात्रा का परंपरागत तरीके से भव्य स्वागत जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा, इस कार्यक्रम में जिले के वरीय पदाधिकारियों के अलावे खेल प्रेमी भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे. दूसरे दिन पांच नवम्बर को जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के सोगरा हाई स्कूल के मैदान में 11:00 बजे ट्रॉफी गौरव यात्रा का स्वागत किया जाएगा़, उसी दिन शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव कल्याण विगहा के शूटिंग रेंज में ट्रॉफी गौरव यात्रा के स्वागत का आयोजन किया जायेगा़.

जू सफारी में ट्रॉफी गौरव यात्रा का किया जाएगा स्वागत

छह नवंबर को 11:00 बजे पर्यटक शहर राजगीर के चर्चित जू सफारी में इस ट्रॉफी गौरव यात्रा का स्वागत किया जाएगा़, इसी प्रकार सात नवंबर को सूर्यपीठ औंगारी में पहले अर्घ्य के दौरान सूर्य महोत्सव स्थल पर ट्रैफिक गौरव यात्रा का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आठ नवंबर को यह ट्रॉफी गौरव यात्रा हिलसा पहुंचेगी़ वहां छठपूजा के पारन के दिन सूर्य मंदिर छठ घाट पर गौरव यात्रा का स्वागत किया जाएगा़. नौ नवंबर को हिलसा के ही रामबाबू प्लस टू स्कूल में ट्रॉफी गौरव यात्रा का स्वागत कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा. 10 नवंबर को यह ट्रॉफी गौरव यात्रा भगवान महावीर की निर्वाण भूमि पावापुरी पहुंचेगी.

Also Read: Women’s Asian Champions Trophy 2024: ट्रॉफी गौरव यात्रा का राजेंद्र स्टेडियम में हुआ भव्य स्वागत, जानें एक नजर में सभी होने वाले मैच

दीपोत्सव कार्यक्रम

वहां सुबह 11:00 बजे इसका स्वागत किया जाएगा. उसी दिन संध्या 6:00 बजे यह ट्रॉफी गौरव यात्रा मगध साम्राज्य की ऐतिहासिक राजधानी राजगीर पहुंचेगी़ ट्रॉफी गौरव यात्रा के स्वागत में शहर के आरआईसीसी में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस दीपोत्सव कार्यक्रम में नालंदा जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावे, हॉकी इंडिया के पदाधिकारी और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के पदाधिकारी भी शामिल होंगे. दीपोत्सव कार्यक्रम के बाद वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी इंडिया को सौंप दिया जाएगा.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन