शेखपुरा सदर अस्पताल में कार्यरत महिला गार्ड की गला दबाकर हत्या

Updated:
विज्ञापन

शेखपुरा सदर अस्पताल में कार्यरत प्राइवेट महिला गार्ड की निकटवर्ती लखीसराय जिले के टाउन थाना क्षेत्र के कुरौता गांव में हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

शेखपुरा. शेखपुरा सदर अस्पताल में कार्यरत प्राइवेट महिला गार्ड की निकटवर्ती लखीसराय जिले के टाउन थाना क्षेत्र के कुरौता गांव में हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है. हत्या के बाद मामले को रफा दफा करने को लेकर आरोपियों के द्वारा शव को अंतिम संस्कार के लिए पटना जिले के मरांची थाना क्षेत्र के गंगा घाट ले जाया गया. इसी क्रम में मृतका के भाई की सूचना पर मरांची थाना पुलिस ने शव बरामद कर उसे अपने कब्जे में ले लिया. इस संबंध में मरांची थानाध्यक्ष सौरव सिंधु ने बताया कि लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी अवधेश यादव की 28 वर्षीय पत्नी लवली कुमारी का शव मरांची घाट से बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि मृतका शेखपुरा सदर अस्पताल में प्राइवेट गार्ड के रूप में काम करती थी. मृतका शेखपुरा जिला के मखदुमपुर निवासी स्व. धनेश्वर यादव की पुत्री थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के भाई नीरज कुमार की सूचना पर शव को बरामद किया गया है. मृतका के गले में फंदा का निशान है. जिससे लगता है कि मृतका की गमछा से गला दबने से मौत हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका अपने भाई के नीरज कुमार के ससुराल लखीसराय थाना क्षेत्र के कुरौता खीरू यादव के यहां गयी थी. जहां उसकी मौत हुई है. मृतका का अपने भाई के साला गुलशन कुमार से संबंध की भी बात कही जा रही है. गुलशन शेखपुरा में भी रहा करता था. मृतका से गुलशन के द्वारा कुछ पैसों का भी लेनदेन की बात कही जा रही है. जिसे मांगने के लिए वह गुलशन के घर कुरौता गयी थी. जहां उसकी मौत हुई. घटना के बाद शव का अंतिम संस्कार किये जाने का प्रयास किया गया, जिसकी सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस बाढ़ भेज दिया गया है. वहीं मृतका के भाई नीरज कुमार के बयान पर गुलशन कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन