वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 20 स्थित पुरैनी गांव के समीप तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आने से महिला की मौत गयी्.
गिरियक. थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 20 स्थित पुरैनी गांव के समीप तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आने से महिला की मौत गयी्. प्राप्त समाचार अनुसार शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. मिली जानकारी अनुसार महतपुरा गांव निवासी लालो सिंह की 58 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी गिरियक बाजार से सामान खरीद कर लौट रहे थे. इसी क्रम में रांची पटना रोड सड़क पार करने के दौरान महिला तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई . घटना के बाद मौके पर उमड़ी भीड़ में स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके स्थानीय पुलिस ने जख्मी महिला को इलाज के लिए भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. गिरियक थानाध्यक्ष साकेंद कुमार बिंद ने बताया कि पुरैनी ओवरब्रिज के समीप सड़क पार करने के दौरान महिला ट्रक के चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है तथा अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




