ePaper

डायन बताकर महिला की बेरहमी से पिटाई

Updated at : 25 Oct 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
डायन बताकर महिला की बेरहमी से पिटाई

टाउन थाना क्षेत्र के एकसारी गांव में डायन का आरोप लगाकर एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

शेखपुरा. टाउन थाना क्षेत्र के एकसारी गांव में डायन का आरोप लगाकर एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है. घायल महिला को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों के अनुसार, एक दिन पहले गांव के राजेश मांझी की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी.राजेश का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा था.मौत के बाद परिजनों ने अंधविश्वास में आकर महिला पर डायन होने का आरोप लगाया और उनकी पिटाई कर दी. घायल महिला के पुत्र ने बताया कि इस घटना में गांव के राकेश मांझी, रवि कुमार, नरेश मांझी सहित कई लोगों ने मिलकर उसकी मां को लाठी-डंडों से पीटा. फिलहाल पियरिया देवी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उनके सिर में गंभीर चोट आई है. पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन