ePaper

निजी अस्पताल में बच्ची की मौत के बाद तोड़फोड

Updated at : 15 Oct 2025 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
निजी अस्पताल में बच्ची की मौत के बाद तोड़फोड

शहर के बिहार थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ले में बुधवार को एक निजी अस्पताल में इलाजरत करीब छह माह की एक मासूम बच्ची की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. शहर के बिहार थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ले में बुधवार को एक निजी अस्पताल में इलाजरत करीब छह माह की एक मासूम बच्ची की मौत हो गयी. मृतका की पहचान गिरियक थाना क्षेत्र के गिरियक निवासी मोहम्मद असगर उद्दीन बेटी अन्विया परवीन के रूप में की गयी है. बच्ची निमोनिया से पीड़ित थी. इधर, मौत से आक्रोशित परिजनों ने ईलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की. तोड़फोड़ के दौरान अस्पताल के फर्नीचर समेत कई अन्य सामानों को निशाना बनाया. अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि आक्रोशित लोगों द्वारा अस्पताल के स्टाफ के साथ मारपीट की गयी़ तत्पश्चात, इसकी सूचना बिहार थाना पुलिस को दी गयी. तोड़फोड़ की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया गया. इस संबंध में बिहार थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है. आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. बीती रात आइसीयू से जनरल वार्ड में किया गया था शिफ्ट

इस संबंध में मृतका की मां ने बताया कि बेटी निमोनिया से पीड़ित थी. तीन दिन पहले भर्ती कराया था जहां दो दिनों तक आईसीयू में रखा गया. इसके बाद बीती देर रात उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया. करीब 50 हजार रुपए भी इस दौरान अस्पताल में उससे जमा कराया गया. जब हमलोग बच्ची को घर ले जाना चाहा तो कंपाउंडर ने कहा कि अभी उसकी तबीयत ठीक नहीं है. इस पर मैंने कहा कि आला दीजिए, धड़कन चेक करना है. इतना बोलते ही वो फरार हो गया. इलाज में लापरवाही की गई. चिकित्सक के द्वारा हायर सेंटर भी ले जाने के लिए नहीं दिया गया जिसके चलते उसकी पुत्री की मौत हो गयी.

बच्ची को हायर सेंटर नहीं ले गये परिजन :

अस्पताल के स्टाफ पप्पू ने बताया कि 13 अक्टूबर को बच्ची को लेकर उनके परिजन अस्पताल आए थे. ओपीडी में दिखाने के बाद डॉक्टर ने एडमिट करने की बात कही थी. लेकिन परिजन नहीं माने और उसे लेकर दूसरी जगह चले गये. करीब आधे घंटे बाद फिर से आए जिसके बाद बच्ची को भर्ती कराया. स्टाफ ने बताया कि हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर हायर सेंटर ले जाने के लिए कहा, लेकिन लेकर नहीं गए. आज बुधवार की सुबह भी डॉक्टर ने यही बात कही थी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन