ePaper

रेलखंड निर्माण के लिए हाइस्कूल के मैदान और श्मशान घाट से मिट्टी कटाई के विरोध में हंगामा

Updated at : 25 Jun 2024 11:19 PM (IST)
विज्ञापन
रेलखंड निर्माण के लिए हाइस्कूल के मैदान और श्मशान घाट से मिट्टी कटाई के विरोध में हंगामा

दनियावां-शेखपुरा रेल लाइन निर्माण के लिए मिट्टी कटाई कर रहे संवेदक के पोकलेन को ग्रामीणों ने कब्जे में लेकर उत्खनन कार्य पर रोक लगा दिया है.

विज्ञापन

बरबीघा.

दनियावां-शेखपुरा रेल लाइन निर्माण के लिए मिट्टी कटाई कर रहे संवेदक के पोकलेन को ग्रामीणों ने कब्जे में लेकर उत्खनन कार्य पर रोक लगा दिया है. ग्रामीणों ने स्कूल के खेल मैदान से मिट्टी कटाई का कथित आरोप लगाकर यह कदम उठाया है. इस मामले में ग्रामीणों ने स्थानीय अधिकारियों पर भी मिली भगत का आरोप लगाया है. फिलहाल उक्त गांव में मिट्टी उत्खनन का कार्य ठप बताया जा रहा है. ग्रामीणों में जोगी तांती, पवन पासवान, सुधीर प्रसाद सिंह, रविंद्र प्रसाद ने बताया की इस खेल में झूठा सरकारी आदेश होने का झांसा देकर दिन के उजाले में ही गांव के हाइस्कूल के खेल मैदान और श्मशान घाट की खुदाई की जा रही थी.

पुलिस ने फिलहाल मिट्टी कटाई को रोकवाया :

निर्माण कंपनी के मनमानी से जुड़े इस मामले में ग्रामीणों के कड़ा विरोध दर्ज कराने के बाद जयरामपुर थाना पुलिस की मदद से तत्काल अवैध मिट्टी की खुदाई पर रोक लगा दिया गया. यहीं नहीं ग्रामीणों ने फिलहाल मिट्टी की खुदाई करने पहुंचे दो जेसीबी को भी अपने कब्जे में ले लिया है. मामले को लेकर मंगलवार को बरबीघा की अंचलाधिकारी गौरव कुमार को आवेदन देखकर इस संबंध में कार्रवाई की मांग भी की गयी है.

सरकारी आदेश का दावा कर मिट्टी की की जा रही थी खुदाई :

इस संबंध में सीओ को आवेदन सौंपकर ग्रामीण कुलदीप दास सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पूरब दिशा में हाइस्कूल जगदीशपुर का बहुत बड़ा खेल का मैदान है. उसी प्लाट में से कुछ हिस्से में गांव वालों का श्मशान घाट भी है. सोमवार की दोपहर अचानक कुछ लोग पोकलेन,जेसीबी और दर्जनों हायवा गाड़ी लेकर के मिट्टी खुदाई करने के लिए फील्ड में पहुंच गए. कुछ ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो मिट्टी बेचने वाले माफियाओं ने कहा कि रेलवे के बड़े अधिकारियों और ठेकेदारों के आदेश पर सरकारी काम के लिए मिट्टी निकाला जा रहा है. काम में खलल डालने पर ग्रामीणों को जेल भेजने तक की धमकी भी दी गई. इसके बाद ग्रामीणों ने जब विभागीय स्तर से इसका जांच पड़ताल किया तो सरकारी आदेश होने का बाद बात बिल्कुल निराधार पाया गया. इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण हाई स्कूल के मैदान में इकट्ठा हो गए. इसकी सूचना जय रामपुर थाना और बरबीघा के अंचल अधिकारी को भी फोन के माध्यम से दी गयी. मौके पर पहुंचकर जयरामपुर थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने खुद इस मामले का जांच पड़ताल किया. पुलिस के जांच में भी सरकारी आदेश होने की बात बिल्कुल झूठ पायी गयी. इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के कहने पर तत्काल काम पर रोक लगा दिया. ग्रामीण बताया कि दौरान फील्ड के एक हिस्से में 10 से 12 फीट गहरा और कई फीट चौड़ा गड्ढा करके मिट्टी निकाल लिया गया.

सीओ ने कहा की जा रही है जांच

मामले को लेकर बरबीघा के अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि अवैध तरीके से सरकारी जमीन से मिट्टी निकलना गैरकानूनी है. इस संबंध में जांच पड़ताल करते हुए संबंधित लोगों पर उचित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन