Biharsharif News : सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, एनएच 431 जाम..

Updated:
विज्ञापन

Bettiah News : सांकेतिक तस्वीर

Biharsharif News :नगरनौसा मध्य विद्यालय के पास गुरुवार को सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद मुआवजा राशि की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 431 को जाम कर दिया.

विज्ञापन

Biharsharif News : नगरनौसा ( नालंदा ).नगरनौसा मध्य विद्यालय के पास गुरुवार को सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद मुआवजा राशि की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 431 को जाम कर दिया. मृतकों की पहचान नगरनौसा गांव निवासी सुनील प्रसाद के 19 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार एवं धर्मवीर डोमराजा के 25 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक बुधवार की संध्या रात्रि करीब नौ बजे अपने परिचित को फतुहां से ट्रेन चढ़ाकर घर लौट रहे थे कि इसी दौरान पटना जिला अंतर्गत शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के होरिल बिगहा गांव के पास पहुंचने पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये जिससे घटनास्थल पर ही दोनों युवकों की मौत हो गयी.

Biharsharif News : पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच पटना भेजा

इधर, शाहजहांपुर पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच पटना भेजा और पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजन के हवाले कर दिया. इधर, परिजन गुरुवार के दिन शवों को नगरनौसा मध्य विद्यालय के पास रखकर मुआवजा राशि की मांग को लेकर एनएच 431 को जाम कर दिया.

सड़क जाम लगभग एक घंटा तक रहा जिससे एनएच पर यात्रा कर रहे लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. इधर, एनएच जाम होने की सूचना मिलते ही बीडीओ ओमप्रकाश, थानाध्यक्ष पंकज कुमार पवन व सीओ सत्येंद्र कुमार जाम स्थल पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने बुझाकर जाम को हटवाया.

बीडीओ द्वारा पारिवारिक लाभ के तहत दोनों मृतक के आश्रित को बीस बीस हजार नगद एवं कबीर अंत्योदय के तहत तीन हजार नगद की राशि दिया. इस दौरान सरकारी स्तर पर मिलने वाले हर सभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.

Biharsharif News in Hindi : click here

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन