अब जिलों के छात्र देख सकेंगे राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना में क्या हुआ बदलाव, जानिए

Updated:
विज्ञापन

राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (सांकेतिक तस्वीर)

Rajgir International Cricket Stadium : बिहार के स्कूली विद्यार्थियों को अब राजगीर के अत्याधुनिक खेल परिसर और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को करीब से देखने का मौका मिलेगा. मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना में अब राजगीर स्थित राज्य खेल एकेडमी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को शामिल किया गया है.

विज्ञापन

Rajgir International Cricket Stadium : बिहार के स्कूली विद्यार्थियों को अब राजगीर के अत्याधुनिक खेल परिसर और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को करीब से देखने का मौका मिलेगा. शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत महत्वपूर्ण स्थलों की सूची में राजगीर स्थित राज्य खेल एकेडमी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को शामिल करने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही पटना के पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को भी विद्यार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण में शामिल किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना में शामिल हुए दो प्रमुख खेल परिसर

शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के भ्रमण के लिए निर्धारित महत्वपूर्ण स्थलों की सूची में पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना और राज्य खेल एकेडमी एवं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, राजगीर को शामिल करने का निर्णय लिया है. इससे विद्यार्थियों को राज्य में विकसित हो रही आधुनिक खेल सुविधाओं को करीब से देखने का अवसर मिलेगा.

कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थी कर सकेंगे भ्रमण

शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत राज्य के राजकीय, राजकीयकृत और गैर सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा छह से 12वीं तक के चयनित छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया जाता है. अब इन विद्यार्थियों के भ्रमण कार्यक्रम में दोनों खेल परिसरों को भी शामिल किया जाएगा.

शिक्षा विभाग ने अधिकारियों को दिया निर्देश

इस संबंध में शिक्षा विभाग के उप सचिव की ओर से जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया है. संबंधित अधिकारियों को योजना के तहत विद्यार्थियों के भ्रमण कार्यक्रम में पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और राजगीर के राज्य खेल एकेडमी एवं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को शामिल करने को कहा गया है.

शिक्षा मंत्री की भी मिल चुकी है मंजूरी

राजगीर और पटना के इन खेल परिसरों को मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना में शामिल करने के प्रस्ताव को शिक्षा मंत्री की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है. इसके बाद विद्यार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण में इन स्थलों को शामिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

राजगीर स्टेडियम में खेल सुविधाओं को करीब से समझेंगे छात्र

राजगीर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं के विकास के बाद विद्यार्थियों को यहां आधुनिक खेल अधोसंरचना और खेल प्रशिक्षण की व्यवस्था को समझने का अवसर मिलेगा. साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारियों और उससे जुड़ी सुविधाओं की जानकारी भी विद्यार्थियों को मिल सकेगी.

ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए हो सकता है प्रेरणादायक अनुभव

राजगीर के खेल परिसर का भ्रमण विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायक साबित हो सकता है. ऐसे विद्यार्थी आधुनिक खेल सुविधाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखकर खेल के क्षेत्र में करियर और प्रशिक्षण के नए अवसरों के प्रति जागरूक हो सकते हैं.

पढ़ाई के साथ खेल और व्यावहारिक ज्ञान पर जोर

मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को किताबों से बाहर की दुनिया से परिचित कराने का प्रयास किया जाता है. खेल परिसरों को इसमें शामिल करने से पढ़ाई के साथ खेल, टीम भावना और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने की पहल को मजबूती मिलेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन