हत्या के मामले का फरार आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शेखोपुरसराय के मुख्य बाजार एक नाबालिग की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

शेखोपुरसराय. शेखोपुरसराय के मुख्य बाजार एक नाबालिग की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के एक गांव से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. थाना अध्यक्ष विवेक चौधरी ने बताया कि कुछ माह पूर्व शेखोपुरसराय निवासी मोहम्मद इकबाल की पुत्री की हत्या चाकू मारकर कर दी गई थी. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतका के फुफेरे भाई सरफराज ने यह घटना अंजाम दिया था. जिसे घटना स्थल पर से हीं गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में फिरोज को भी आरोपी बनाया गया था. जिसे नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के एक गांव से गिरफ्तार किया गया हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन