शहर के मुख्य स्थलों पर तीन पालियों में सफाई, कई कर्मियों के नियोजन अवधि का विस्तार

नगर निगम सशक्त स्थायी समिति की बैठक शनिवार को महापौर की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में की गयी.
बिहारशरीफ. नगर निगम सशक्त स्थायी समिति की बैठक शनिवार को महापौर की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में की गयी. इस दौरान उप महापौर के अलावे नगर आयुक्त कुमार निशांत विवेक, उप नगर आयुक्त शम्स रजा, सिटी मैनेजर साकेश कुमार सिन्हा, त्रिपुरारी शरण संजय, कुंदन कुमार, सहायक लोक अपशिष्ट स्वच्छता पदाधिकारी विनय कुमार एवं सभी सशक्त स्थायी समिति सदस्य व कार्यालय कर्मी मौजूद रहे. बैठक के दौरान आगामी शब-ए-बारात पर्व के मद्वेनजर विशेष सफाई अभियान चलाकर शहर की सफाई कराने का निर्णय लिया गया तथा कब्रिस्तान के आस-पास संपूर्ण सफाई सही ढंग से कराने का निर्देश सफाई शाखा के पदाधिकारियों को दिया गया. बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्रांतर्गत सफाई व्यवस्था समुचित ढंग से सुनिश्चित कराने के लिये नगर निगम के मुख्य स्थलों पर तीन पालियों में सफाई कराने का निर्णय लिया गया. इसके अलावे निगम कार्यालय में कार्यरत पूणर्नियोजित कर्मी परमानंद प्रसाद, स्वास्थ्य निरीक्षक परमानंद प्रसाद, विद्युत पर्यवेक्षक सुरेश साव, वार्ड जमादार, वार्ड संख्या-23 के नियोजन अवधि को विस्तारित किया गया. नगर निगम के सफाई मशीनरी को निजी उपयोग के लिए दर का निर्धारण किया गया. आमजन अपने आवश्यकता के अनुसार नगर निगम से भाड़े पर मशीन यथा-डी-वाटरिंग मशीन, जेसीबी मशीन, सुपर सकर मशीन, ट्रैक्टर, टीपर आदि का उपयोग ले सकते है. समिति के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में प्रवेश स्थल कुल 07 स्थलों पर वेलकम गेट का अधिष्ठापन कराने का निर्णय लिया गया. अंत में सधन्यवाद के साथ इस बैठक की कार्रवाई समाप्त की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




