विद्यालय की छत से मिला युवक का शव, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :17 Oct 2024 10:32 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उगावां गांव के संगतपर टोला में गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय की छत पर से युवक का शव मिला हैं.
विज्ञापन
अस्थावां.
थाना क्षेत्र के उगावां गांव के संगतपर टोला में गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय की छत पर से युवक का शव मिला हैं. परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं. मृतक की पहचान उगावां गांव के संगतपर टोला निवासी स्व रामेश्वर रविदास के लगभग 40 वर्षीय पुत्र जितेंद्र रविदास के रूप में हुई. घटना के संबंध मे परिजन ने बताया कि जितेंद्र रविदास बुधवार की रात्रि मे उगावां गांव में मेला देखने गया था. मृतक मेला से सुबह घर वापस नहीं आया तो परिजन उसे खोजते हुए गांव के समीप प्राथमिक विद्यालय की छत पर गये तो वहां देखा कि वह मृत पड़ा हुआ है़ इसके बाद परिजन रोने बिलखने लगे जिसके बाद वहां ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गयी. परिजन युवक की गला दबाकर हत्या करने की बात कह रहे हैं. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. मृतक दो भाइयों में से छोटा भाई था. मृतक के आठ बच्चे हैं. घर में वह एकमात्र ही कमाने वाला था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया गया जिसके बाद मौके पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. थानाध्यक्ष सह पुनि लाल मणी दूबे ने बताया कि शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन ने आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी.नशे में धुत्त एक व्यक्ति गिरफ्तार : बिहारशरीफ.
बेन थाना पुलिस ने करजारा पक्की सड़क पर बुधवार की रात नशे में धुत्त होकर डांस कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. बेन थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे गुरूवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति बेन थाना क्षेत्र के करजारा गांव निवासी स्व लखन प्रसाद का पुत्र राजकुमार प्रसाद है. मेडिकल जांच में उसके द्वारा अलकोहल सेवन करने की पुष्टि की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




