अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत
दीपनगर थाना क्षेत्र के समस्ती गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गयी.
बिहारशरीफ. दीपनगर थाना क्षेत्र के समस्ती गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गयी. मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्थावां- नवादा बाईपास को घंटो जाम कर दिया. मृतक की पहचान अस्थावां थाना क्षेत्र के अस्थावां बाजार निवासी धारो पासवान का 7 वर्षीय पुत्र कारा कुमार के रूप में हुयी. परिजनों ने बताया कि मृतक छठ में अपने ननिहाल आया हुआ था. छठ समाप्ति के बाद घर आये मेहमान बापस जा रहे थे उन्ही लोगो को बस पकड़वाने के लिए मेन रोड पर आया हुआ था. उसी दरम्यान अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को घंटो जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे थे. घटना की जानकारी मिलते ही बिहारशरीफ अंचलाधिकारी एवं दीपनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र राम दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर आक्रोशितों को समझा बुझाकर जाम हटवाया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए