नालंदा : नूरसराय में पइन में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

नूरसराय थाना. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के सिरसिया बीघा गांव में शनिवार शाम एक 13 वर्षीय किशोर की पइन में डूबने से मौत हो गई. इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसिया बीघा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. गांव के पास स्थित पइन में डूबने से एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. मृतक की पहचान सिरसिया बीघा गांव निवासी धर्मवीर प्रसाद के 13 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक का माहौल कायम हो गया.

शनिवार शाम पइन में डूबने की मिली थी सूचना

नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने रविवार सुबह घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि सिरसिया बीघा गांव स्थित पइन में एक किशोर डूब गया है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना किसी देरी के तुरंत घटनास्थल पर पहुंची.

पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद किशोर को पइन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी.

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया. रविवार को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. घटना को लेकर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की आवश्यक जांच में जुटी हुई है.

Also Read : नालंदा : 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास करेंगे CM सम्राट चौधरी, सुधा कैफेटेरिया की भी होगी शुरुआत


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन