नालंदा : अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका घायल
हादसे की सांकेतिक तस्वीर (एआइ जेनेरेटेड )
एकंगरसराय-हिलसा मार्ग पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, जूनियार गांव की एक शिक्षिका निभा कुमारी स्कूल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गईं। वे सहकर्मी के साथ बाइक पर सवार थीं जब पीछे से आ रहे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
एकंगरसराय-हिलसा मार्ग पर गुलनी गांव के पास मंगलवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षिका घायल हो गयी. घायल शिक्षिका की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के गणपत बिगहा गांव निवासी मृत्युंजय कुमार की पत्नी निभा कुमारी के रूप में हुई है. वह हिलसा थाना क्षेत्र के जूनियार पंचायत के जूनियार गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं.
सहकर्मी के साथ घर लौट रही थी शिक्षिका
मंगलवार की शाम करीब चार बजे निभा कुमारी एक सहकर्मी शिक्षक की बाइक पर सवार होकर स्कूल से घर लौट रही थीं. गुलनी गांव के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद शिक्षिका सड़क पर गिरकर घायल हो गईं. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. बुधवार की सुबह इलाज के दौरान शिक्षिका ने बताया कि वह स्कूल से घर लौट रही थीं. इसी दौरान पीछे से आये अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए