नालंदा : पद्मश्री अंशु जामसेनपा बनीं एबीटीओ की सद्भावना दूत, राजगीर के पर्यटन को भी मिलेगी नयी पहचान
पद्मश्री अंशु जामसेनपा का फाइल फोटो.
पर्वतारोही अंशु जामसेनपा को एसोसिएशन ऑफ बेस्ट टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन (एबीटीओ) का सद्भावना दूत नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति से राजगीर और नालंदा जैसे पर्यटन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है.
विश्व पर्यटन के मानचित्र पर राजगीर और नालंदा सहित देश- प्रदेश के पर्यटन स्थलों को नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल किया गया है. पांच बार माउंट एवरेस्ट फतह कर चुकीं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित एवं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक पर्वतारोही डॉ. अंशु जामसेनपा को एसोसिएशन ऑफ बेस्ट टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन (एबीटीओ) का सद्भावना दूत नियुक्त किया गया है. डॉ. जामसेनपा की भूमिका राजगीर समेत बिहार के पर्यटन स्थलों की संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों तक पहुंचाने में उपयोगी साबित हो सकती है.
अंशु जामसेनपा ने माउंट एवरेस्ट पर किया है फतह
उन्होंने बताया कि डॉ. अंशु जामसेनपा की पहचान दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण पर्वत चोटियों में शामिल माउंट एवरेस्ट पर बार-बार सफलता हासिल करने वाली पर्वतारोही के रूप में है. उनकी उपलब्धियां युवाओं के लिए साहस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा है. एबीटीओ से जुड़ी इस नई जिम्मेदारी में उनके अनुभव का उपयोग विशेष रूप से साहसिक, पर्वतीय और प्रकृति आधारित पर्यटन को प्रोत्साहित करने में किया जा सकता है. राजगीर की पहाड़ियां, प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक विरासत और बौद्ध-जैन परंपरा इसे ऐसे पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण स्थल बनाते हैं. ऐसे में वैश्विक पर्यटन के क्षेत्र में
जामसेनपा के अनुभव का मिलेगा लाभ : कैलाश
उनकी नियुक्ति से साहसिक पर्यटन के साथ देश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने की उम्मीद जगी है. इससे पर्यटन की अपार संभावनाओं वाले राजगीर और नालंदा जैसे शहरों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नयी पहचान मिलने का रास्ता मजबूत हो सकता है. एबीटीओ के महासचिव डॉ कौलेश कुमार ने उनकी नियुक्ति की राजगीर में जानकारी देते हुए कहा कि डॉ. अंशु जामसेनपा के अनुभव, उपलब्धियों और अंतरराष्ट्रीय पहचान से संगठन को नयी दिशा मिलेगी. उनके मार्गदर्शन में एबीटीओ दुनिया में पर्यटन को बढ़ावा देने के अपने लक्ष्य को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए