राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं पर जोर, डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में आयोजित बैठक में एसडीओ व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में मुख्य रूप से डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, भोजन और साफ-सफाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई. अस्पताल प्रशासन को इन व्यवस्थाओं को प्राथमिकता से सुधारने के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

Rajgir Hospital: अनुमंडलीय अस्पताल, राजगीर में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर मंगलवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई. पदेन अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस दौरान दवा, भोजन, नाश्ता, साफ-सफाई और चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति को प्रमुखता से उठाया गया.

विज्ञापन

डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित करें

एसडीओ ने स्पष्ट कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को इलाज में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित की जाय. उन्होंने कहा कि मरीजों के बेहतर इलाज और उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

आरओ मशीन और जर्जर शौचालयों की मरम्मत पर चर्चा

बैठक में अस्पताल भवन की रंगाई-पुताई और आवश्यक मरम्मत, मरीजों के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ मशीन लगाने, चहारदीवारी की मरम्मत, जर्जर शौचालयों को दुरुस्त करने तथा अस्पताल परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने पर चर्चा हुई. इसके अलावा मुख्य सड़क से अनुमंडलीय अस्पताल तक पहुंच पथ को भी बेहतर और सुगम बनाने की आवश्यकता बतायी गयी.

मरीजों की सुविधाओं में सुधार के लिए सुझाव

रोगी कल्याण समिति के सदस्यों ने अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में सुधार को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये. सदस्यों ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होने से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ और बेहतर तरीके से मिल सकेगा.

उपलब्ध संसाधनों के आधार पर होगा समस्याओं का समाधान

एसडीओ सूर्य प्रकाश गुप्ता ने अस्पताल में बतायी गयी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि उपलब्ध संसाधनों और प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निदान कराया जायेगा. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को मरीजों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. बैठक में अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. रवि रंजन, मैनेजर सहित रोगी कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन