बिहारशरीफ: महंगाई-बेरोजगारी समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर इसलामपुर में कांग्रेस का धरना
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक सिन्हा
कांग्रेस ने इसलामपुर प्रखंड मुख्यालय पर देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी सहित आठ सूत्री जनसमस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया. इस दौरान नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया.
बिहारशरीफ. इसलामपुर प्रखंड मुख्यालय पर मंगलवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी सहित अन्य आठ सूत्री जनसमस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता इसलामपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष शब्बीर ने किया.
महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर साधा निशाना
धरना में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक सिन्हा ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों पर निशाना साधा. उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, युवाओं के रोजगार, किसानों से जुड़े मुद्दों, सरकारी योजनाओं में कथित अनियमितता तथा खाद्य सामग्री की कालाबाजारी सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा.
उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आम लोगों की समस्याओं के समाधान की मांग की. उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. पढ़-लिखकर युवा बेरोजगार होकर इधर-उधर भटक रहे हैं.
युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर देने की मांग
प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह अधिवक्ता ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है. युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से कदम उठाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी.
बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक रहे मौजूद
धरना में विजय कुमार सिंह, विनोद सिंह, अजय कुमार पांडेय, विजय पासवान, किशोरी प्रसाद, नरेश पासवान, कमलेश यादव सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक उपस्थित रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए