सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन पूरा होने पर निकाली गयी प्रभातफेरी, छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

समाहरणालय परिसर से प्रभातफेरी को रवाना करतीं अधिकारी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुख्यमंत्री के 'सेवा, संकल्प, समर्पण' अभियान के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में नालंदा में प्रभातफेरी का आयोजन किया गया. इस आयोजन का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आमजन को जागरूक करना था.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार के ''सेवा, संकल्प, समर्पण'' अभियान के 100 दिन पूरा होने के अवसर पर शनिवार को नालंदा जिला प्रशासन की ओर से प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभात फेरी का नेतृत्व उपविकास आयुक्त सुश्री सारा अशरफ ने किया. इसका शुभारंभ समाहरणालय परिसर, नालंदा से हुआ. प्रभात फेरी विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए श्रम कल्याण मैदान पहुंची.

विज्ञापन

सेवा, संकल्प, समर्पण के प्रति किया गया जागरूक

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रभात फेरी के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ''सेवा, संकल्प, समर्पण'' की भावना को आमजन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया.जिला प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य जनसहभागिता को बढ़ावा देना तथा समाज में सेवा, समर्पण और विकास के प्रति सकारात्मक जागरूकता उत्पन्न करना है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन