नालंदा में 80 गर्भवती महिलाओं के बीच बांटे गये श्रृंगार बॉक्स, स्वास्थ्य जांच के लिए किया गया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को श्रृंगार बॉक्स देते बीडियो व डॉ उमाकांत प्रसाद

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिंद प्रखंड में मातृ स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल शुरू हुई है, जिसके तहत 80 गर्भवती महिलाओं को श्रृंगार बॉक्स वितरित किए गए. इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है.

विज्ञापन

Nalanda news: बिंद प्रखंड क्षेत्र में मातृ स्वास्थ्य और गर्भवती महिलाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नई पहल की शुरुआत की गयी. अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 80 गर्भवती महिलाओं के बीच श्रृंगार बॉक्स का वितरण किया गया. श्रृंगार बॉक्स मिलने पर गर्भवती महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली.

विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उमाकांत प्रसाद और प्रखंड विकास पदाधिकारी जफरुद्दीन ने गर्भवती महिलाओं के बीच श्रृंगार बॉक्स वितरित किये.

गर्भवती महिलाओं को श्रृंगार बॉक्स देते बीडियो व डॉ उमाकांत प्रसाद | Prabhat Khabar Network

नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की दी सलाह

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उमाकांत प्रसाद ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी. उन्होंने चिकित्सकों की सलाह का पालन करने तथा समय-समय पर आवश्यक जांच और टीकाकरण कराने के लिए भी जागरूक किया.

उन्होंने कहा कि गर्भावस्था और प्रसव के दौरान महिलाओं की देखभाल मातृ स्वास्थ्य व्यवस्था की प्रमुख सेवाओं में शामिल है. इसके लिए गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्र से जोड़ना जरूरी है.

गर्भवती महिलाओं को श्रृंगार बॉक्स देते बीडियो व डॉ उमाकांत प्रसाद | Prabhat Khabar Network

स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना पहल का उद्देश्य

बीडीओ जफरुद्दीन ने कहा कि इस तरह की पहल से गर्भवती महिलाओं के बीच स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा. इसका उद्देश्य महिलाओं को नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्र से जोड़ना है.

सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में मातृ स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए गर्भवती महिलाओं को आवश्यक जांच, परामर्श और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाता है.

स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद

कार्यक्रम में बीसीएम सोनी कुमारी, हर्षिता कुमारी, बरूण कुमार, विकास आनंद समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन