सैनिक स्कूल नालंदा में गूंजी बांसुरी की मधुर तान, राजेंद्र प्रसन्न की प्रस्तुति ने विद्यार्थियों को किया मंत्रमुग्ध

Updated:
विज्ञापन

बांसुरी वादन प्रस्तुति करते राजेंद्र प्रसन्न

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सैनिक स्कूल नालंदा में भारतीय शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक पंडित राजेंद्र प्रसन्न की प्रस्तुति ने छात्रों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

विज्ञापन

sainik school nalanda: सैनिक स्कूल नालंदा में भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं संस्कृति को विद्यार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्पीक मैके के तत्वावधान में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक पंडित राजेंद्र प्रसन्न ने अपनी मनमोहक बांसुरी वादन प्रस्तुति से विद्यालय परिसर को सुरमयी बना दिया. तबले पर सुप्रसिद्ध तबला वादक पंडित अभिषेक मिश्र की सधी हुई संगत ने प्रस्तुति को और प्रभावशाली बना दिया.

विज्ञापन

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ सैनिक स्कूल नालंदा के प्राचार्य कर्नल भूपेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर प्राचार्य ने आमंत्रित कलाकारों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया.

विभिन्न रागों में बांसुरी वादन ने मोहा मन

प्रस्तुति के दौरान कलाकारों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की विविधता और गहराई को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न रागों में बांसुरी वादन प्रस्तुत किया. बांसुरी के मधुर स्वरों और तबले की लयकारी ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को भावविभोर कर दिया. विद्यार्थियों ने उत्सुकता और एकाग्रता के साथ शास्त्रीय संगीत की इस अनूठी प्रस्तुति का आनंद लिया.

विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जुड़ने का मिला अवसर

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को शास्त्रीय संगीत की बारीकियों को समझने का अवसर मिला. साथ ही उन्होंने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को करीब से अनुभव किया.

कार्यक्रम के अंत में सीनियर मास्टर डॉ. प्रमोद कुमार ने कलाकारों एवं स्पीक मैके के प्रतिनिधियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया. उन्होंने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इस प्रकार के कार्यक्रम सैनिक स्कूल नालंदा में अध्ययनरत सैन्य छात्र-छात्राओं को महान भारतीय कला एवं परंपराओं से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं. इससे उनके व्यक्तित्व में सृजनात्मकता, एकाग्रता, संवेदनशीलता, सांस्कृतिक चेतना और अनुशासनशीलता का विकास होता है.

शिक्षक और सभी छात्र-छात्राएं रहे मौजूद

इस अवसर पर विद्यालय की उपप्राचार्या ले. कर्नल मेघना सिंह, प्रशासनिक अधिकारी ले. कर्नल हर्ष मधुकर सापधरे, सभी शिक्षक, प्रशासनिक कर्मी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन