पीएनबी सिलाव का कैशियर शराब के नशे में गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सिलाव बाजार बैंक मोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक के कैशियर हेमंत कुमार को स्थानीय पुलिस शराब के नशे में गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय भेज दिया.

विज्ञापन

सिलाव. सिलाव बाजार बैंक मोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक के कैशियर हेमंत कुमार को स्थानीय पुलिस शराब के नशे में गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय भेज दिया. थानाध्यक्ष मोहम्मद इरफान खान ने बताया कि पुलिस को रविवार की देर रात सूचना मिला की सीमा पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति शराब के नशे में हो हल्ला मचा रहा है. सूचना पाते ही गश्ती पुलिस मौके पर पहुंच कर उक्त व्यक्ति को अपने कब्जे में ले लिया,जिसकी पहचान पंजाब नेशनल बैंक सिलाव के कैशियर हेमंत कुमार के रूप में हुआ है,जो कि पटना जिला के रामकृषणा नगर थाना क्षेत्र के नंदलाल छपरा का रहने बाला है. जांच उपरांत शराब पीने की पुष्टि होने के बाद सोमवार को न्यायालय भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके पूर्व में भी हेमंत कुमार दो बार शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया है उन्होंने बैठकर शराब पी रहा था. बैंक आये ग्राहकों के द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद बैंक परिसर से ही हेमंत कुमार को शराब सेवन करते हुए गिरफ्तार किया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन