ePaper

पानी भरे पइन में मिला पिकअप चालक का शव

Updated at : 03 Nov 2024 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
पानी भरे पइन में मिला पिकअप चालक का शव

रविवार की सुबह बिहारशरीफ- परवलपुर मुख्य मार्ग के महेश धर्मकांटा के पीछे से पानी भरे पइन से एक 45 बर्षीय ड्राइवर का शव मिला है.

विज्ञापन

परवलपुर. रविवार की सुबह बिहारशरीफ- परवलपुर मुख्य मार्ग के महेश धर्मकांटा के पीछे से पानी भरे पइन से एक 45 बर्षीय ड्राइवर का शव मिला है. शव मिलने की सूचना पर पहुंची परवलपुर पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर कर आवश्यक कार्यवाही उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेज दिया गया. ड्राइवर की मौत कैसे हुई इस संबंध में परवलपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल के समीप से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पानी में तैरता हुआ एक शव दिखा. इसकी सूचना परवलपुर पुलिस को दी गई। सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस द्वारा शव को बाहर निकलवाकर मुआयना की गई. थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि बरामद शव की पहचान परवलपुर बाजार निवासी सुरेंद्र यादव का पुत्र अशोक यादव के रूप में हुई है. मृतक पेशे से ड्राइवर था और वह पिकअप भान चलाता था. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और उन सबों का रो रो कर बुरा हाल था. वह परिवार में एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और उसी के कमाई से परिवार चलता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन