बिहारशरीफ : पैमार नदी में डूब रहे थे भाई-बहन, ग्रामीणों ने भाई को बचाया, 7 साल की रिया की मौत

Updated:
विज्ञापन

डूबने की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Paimar River Death : पैमार नदी में नहाने गए एक भाई-बहन गहरे पानी में चले गए, जिसके चलते सात साल की मासूम रिया कुमारी की दुखद मौत हो गई. ग्रामीणों ने 10 साल के भाई सोनू को तो बचा लिया, लेकिन रिया का शव घंटों की मशक्कत के बाद मिला.

विज्ञापन

Paimar River Death : राजगीर के छबिलापुर थाना क्षेत्र के करमू बिगहा गांव के समीप पैमार नदी में शनिवार को स्नान करने गये भाई-बहन गहरे पानी में चले गये. दोनों के डूबने की जानकारी मिलते ही नदी किनारे मौजूद ग्रामीणों ने बचाव की कोशिश शुरू कर दी. ग्रामीणों ने 10 वर्षीय सोनू कुमार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन उसकी सात वर्षीया बहन रिया कुमारी को नहीं बचाया जा सका.

विज्ञापन

भाई को बचाया, बहन गहरे पानी में समायी

बताया जाता है कि करमू बिगहा निवासी पिंटू कुमार की पुत्री रिया अपने भाई सोनू के साथ नदी में स्नान करने गयी थी. स्नान के दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे. बच्चों को डूबता देख नदी किनारे मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तत्काल नदी में उतरकर बचाव शुरू किया.

घंटों तलाश के बाद मिला रिया का शव

ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर सोनू को नदी से बाहर निकाल लिया. वहीं, रिया गहरे पानी में चली गयी. इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में उसकी तलाश शुरू की. घंटों की मशक्कत के बाद देर शाम रिया का शव नदी से बरामद किया गया.

बेटी का शव देखते ही मचा कोहराम

रिया का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मां-बाप और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे ग्रामीण भी परिजनों की स्थिति देखकर भावुक हो जा रहे हैं. हादसे के बाद पूरे करमू बिगहा गांव में मातम पसरा हुआ है.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

छबिलापुर थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि की है. पुलिस के अनुसार, रिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

पंचायत प्रतिनिधियों ने जतायी संवेदना

हादसे पर लोदीपुर पंचायत की मुखिया इंदु देवी और उनके प्रतिनिधि बागीश भूषण ने शोक जताया है. दोनों ने शोकाकुल परिवार के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की.

नदी के गहरे हिस्सों में सुरक्षा की मांग

हादसे के बाद ग्रामीणों ने नदी के गहरे हिस्सों में सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बतायी है. ग्रामीणों का कहना है कि नदी में स्नान के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता जरूरी है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

Also Read : बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन: करोड़ों की लागत से बना विजवनपर पुल दो साल में ही दरका, गुणवत्ता पर उठे सवाल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन