नालंदा में राशन कार्ड बनवाने का मौका, हरनौत में 13 अगस्त तक चलेगा कैंप मोड अभियान, रोज 125 आवेदन निपटाने का लक्ष्य

Author Sunil kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन
बैठक में शामिल लोग

बैठक में शामिल लोग

Nalanda New Ration Card : नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड में नए राशन कार्ड बनाने का अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है. 13 अगस्त तक निर्धारित लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है. पात्र परिवार आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

Nalanda New Ration Card : नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड में नए राशन कार्ड निर्गमन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. राज्य सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने अभियान को कैंप मोड में चलाते हुए 13 अगस्त तक निर्धारित लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है.

हरनौत में राशन कार्ड अभियान को मिली रफ्तार

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में नए राशन कार्ड बनाने के अभियान को युद्ध स्तर पर संचालित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सह प्रखंड के वरीय पदाधिकारी डॉ. साकेत सुमन सौरभ, बीडीओ डॉ. पंकज कुमार, सीओ रीता कुमारी, एमओ प्रिया आनंद, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने अभियान को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया.

13 अगस्त तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

प्रशासन ने नए राशन कार्ड निर्गमन के लिए 13 अगस्त तक की समय-सीमा निर्धारित की है. लक्ष्य हासिल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन 125 नए राशन कार्डों के आवेदन का निष्पादन करना अनिवार्य किया गया है. अधिकारियों को नियमित निगरानी और समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है.

प्रखंड में 34,985 राशन कार्डधारी, 1.40 लाख से अधिक लाभार्थी

हरनौत प्रखंड में वर्तमान में 34,985 राशन कार्डधारी हैं, जिनके माध्यम से 1,40,240 लाभार्थियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ मिल रहा है. प्रशासन का उद्देश्य पात्र परिवारों को जल्द से जल्द योजना से जोड़ना है, ताकि कोई भी योग्य लाभुक इस सुविधा से वंचित न रहे.

पात्र परिवारों से आवेदन करने की अपील

प्रखंड प्रशासन ने पात्र परिवारों से आधार कार्ड, बैंक खाता और आवासीय प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज लेकर नजदीकी पंचायत शिविर या प्रखंड कार्यालय में आवेदन जमा करने की अपील की है. पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाकर आवेदन प्राप्त करने, दस्तावेजों का सत्यापन करने और समयबद्ध तरीके से नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राशन कार्ड अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी. सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय के भीतर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

Also Read : बिहारशरीफ: लालूचक से लापता ढाई साल के मासूम का शव बरामद, पड़ोसी ने दी थी जान से मारने की धमकी


विज्ञापन
Sunil Kumar

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन