बिहारशरीफ: लालूचक से लापता ढाई साल के मासूम का शव बरामद, पड़ोसी ने दी थी जान से मारने की धमकी

Author Naman Kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन

घटना के बाद रोते बिलखते परिजन

BiharSharif Crime News : बिहारशरीफ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक ढाई साल के बच्चे को उसके पिता के पास से सोते हुए उठा लिया गया। बाद में बच्चे का शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

BiharSharif Crime News : नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक इलाके से सोमवार देर रात अपने पिता के साथ सोते समय लापता हुए ढाई वर्षीय आदित्य का शव बुधवार सुबह लालूचक घाट के किनारे बरामद हुआ. शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. सूचना मिलते ही नाथनगर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी.

परिजनों ने पड़ोसी पर लगाए गंभीर आरोप

मृतक के पिता पांचू मंडल ने आरोप लगाया कि उनका बेटा उनके पास सो रहा था, तभी पड़ोसी उसे उठाकर ले गया और उसकी हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि पड़ोसी के साथ पहले से विवाद चल रहा था और पहले भी बच्चे को जान से मारने की धमकी दी गई थी. परिजनों ने यह भी दावा किया कि बच्चे की आंख और कान में चोट के निशान थे तथा गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है. हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी.

छठी समारोह की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं

परिजनों के अनुसार सोमवार रात घर में नवजात शिशु की छठी का समारोह आयोजित था. घर में मेहमानों की भीड़ होने के कारण पांचू मंडल अपने ढाई वर्षीय बेटे आदित्य के साथ पास के मंदिर परिसर में सोने चले गए थे. सुबह जब उनकी नींद खुली तो बच्चा गायब था. काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला. बुधवार सुबह शव मिलने की खबर से पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं.

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है. पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया है और सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : बिहारशरीफ पहुंची पंजाब पुलिस, पांच करोड़ रुपये की साइबर ठगी मामले में दो को किया गिरफ्तार



विज्ञापन
Naman Kumar

लेखक के बारे में

By Naman Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन