नालंदा जिला आर्य सभा का चुनाव संपन्न, प्रमोद कुमार आर्य लगातार पांचवीं बार बने संरक्षक

Updated:
विज्ञापन

आर्य सभा की तस्वीर

नालंदा जिला आर्य सभा के चुनाव में प्रमोद कुमार आर्य लगातार पांचवीं बार प्रधान चुने गए हैं. सर्वसम्मति से संपन्न हुए इस चुनाव में शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

Nalanda District Arya Sabha: बिहार राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा के संरक्षण में रविवार को सदर प्रखंड के राणा बिगहा स्थित श्री प्रेमाश्रय पुस्तकालय में नालंदा जिला आर्य सभा का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ. चुनाव में प्रमोद कुमार आर्य को लगातार पांचवीं बार जिला आर्य सभा का प्रधान चुना गया. देवेंद्र प्रसाद आर्य को मंत्री और विमल चंद्र आर्य को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी. वहीं प्रो. कामता प्रसाद को सभा का संरक्षक बनाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शांति पाठ और प्रार्थना के साथ शुरू हुई प्रक्रिया

चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत आर्य समाज के सदस्यों ने शांति पाठ और ईश्वर स्तुति-प्रार्थना के साथ की. चुनाव को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए बिहार राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से देवेंद्र शास्त्री और सुधीर आर्य को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था. दोनों पर्यवेक्षकों की देखरेख में सभा के सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया.

सैकड़ों सदस्यों ने लिया हिस्सा

पर्यवेक्षक देवेंद्र शास्त्री ने कहा कि चुनाव को लेकर सदस्यों में काफी उत्साह रहा. विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पर्यवेक्षक सुधीर आर्य ने कहा कि नालंदा जिला आर्य सभा का चुनाव खुशनुमा माहौल में संपन्न हुआ. विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों सदस्यों की मौजूदगी संगठन की एकजुटता को प्रदर्शित करती है.

शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर रहेगा जोर

सभा के संरक्षक प्रो. कामता प्रसाद ने कहा कि आर्य समाज का उद्देश्य समाज में शिक्षा, संस्कार, सामाजिक जागरूकता और वैदिक विचारधारा को मजबूत करना है. नयी जिम्मेदारी मिलने के बाद नालंदा जिला आर्य सभा को और सक्रिय किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि युवाओं को आर्य समाज के विचारों से जोड़ने के साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने की अपील की.

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर राजगीर आर्य समाज के प्रधान रविंद्र प्रसाद आर्य, हिलसा आर्य समाज के मंत्री रथिंद्र गुप्त, नगरनौसा आर्य समाज के मंत्री दिग्विजय शर्मा सहित विभिन्न प्रखंडों से आये सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन