नेपुरा शिल्प प्राथमिक बुनकर सहयोग समिति के अध्यक्ष बने नवीन कुमार

Updated:
विज्ञापन

जीत का प्रमाण पत्र देते वीडीओ | Prabhat Khabar Network

नालंदा के नेपुरा शिल्प प्राथमिक बुनकर सहयोग समिति चुनाव में नवीन कुमार ने 5 वोटों से जीत दर्ज की। जानिए चुनाव परिणाम और कार्यकारिणी सदस्यों की पूरी जानकारी।

विज्ञापन

नेपुरा शिल्प प्राथमिक बुनकर सहयोग समिति लिमिटेड के अध्यक्ष चुने गए नवीन कुमार, 5 वोटों से दर्ज की जीत नालंदा जिले के सिलाव से दिलीप कुमार का रिपोर्ट. फोटो--जीत का प्रमाणपत्र देते बीडीओ. सिलाव. स्थानीय प्रखंड स्थित नेपुरा शिल्प प्राथमिक बुनकर सहयोग समिति लिमिटेड के अध्यक्ष पद एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के लिए बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हुआ. मतदान के बाद देर रात तक चली मतगणना में नवीन कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुधीर कुमार को 5 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की. परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और विजयी प्रत्याशी का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया. जानकारी के अनुसार समिति में कुल 97 मतदाता थे, जिनमें से 78 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतगणना के दौरान 5 मत अमान्य घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए नवीन कुमार और सुधीर कुमार के बीच सीधा मुकाबला था. मतगणना में नवीन कुमार को 39 मत प्राप्त हुए, जबकि सुधीर कुमार को 34 मत मिले. इस प्रकार नवीन कुमार ने 5 मतों के अंतर से जीत हासिल कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया. वहीं कार्यकारिणी समिति के चुनाव में विभिन्न श्रेणियों से कई प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की. अतिपिछड़ा वर्ग से गुड़िया देवी एवं विनीत राय विजयी रहे. सामान्य श्रेणी से खुशबू देवी, पप्पी कुमार, पूनम देवी, बीना देवी तथा शिवराज को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया.चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रहलाद कुमार ने सभी विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण-पत्र प्रदान किया तथा उन्हें निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए बधाई दी.मतदान एवं मतगणना के दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की काफी भीड़ रही. किसी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. पुलिस बल की तैनाती के बीच पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवीन कुमार ने अपनी जीत पर सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समिति के बुनकरों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा समिति के समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन